Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

फर्जी सीबीआई अफसर अय्याशी करते पकड़ाए

भोपाल में सीबीआई के फर्जी अधिकारी बनकर अय्याशी करते हुए तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। तीनों युवक जिस गाड़ी में पकड़े गए थे उस पर सीबीआई का पोस्टर लगा था। कार में वायरलैस सेट भी मिला जिससे पुलिस को उनके सीबीआई अफसर बताए जाने की बातों पर शुरुआत में शंका नहीं हुई मगर बाद में वे नकली सीबीआई अधिकारी निकले।

अभा कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति से दिग्गी बाहर, सिंधिया-यादव अंदर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की कार्यसमिति में सालों रहने के बाद सांसद व मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को बाहर कर दिया गया है। इनके बजाय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव को आमंत्रितों में जगह मिली है।

स्वामी अग्निवेश की पिटाई, आदिवासियों को भड़काने का आरोप

बंधुआ मुक्ति मोर्चा के संस्थापक व पूर्व राज्य सभा सांसद स्वामी अग्निवेश की मंगलवार को झारखंड के पाकुड़ के मुस्कान पैलेस होटल के सामने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई की। कार्यकर्ता पाकिस्तान व ईसाई मिशनरी के दलाल स्वामी गो बैक के नारे लगा रहे थे।

ऑल सेंट स्कूूल के खिलाफ एडीएम ने कराई एफआईआर

पुराने शहर के ईदगाह हिल्स स्थित प्रतिष्ठित ऑल सेंट स्कूल की मान्यता समाप्त करने और बच्चों की सुरक्षा व अभिभावकों को स्कूल में प्रवेश नहीं देने की शिकायत सही पाए जाने पर प्रबंधन और प्राचार्य के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कलेक्टर द्वारा एडीएम से कराई गई जांच के आधार पर यह एफआईआर हुई है।

प्रदेश में बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, भोपाल में तीन बच्चे बहे

मध्यप्रदेश में सोमवार-मंगलवार की रात से लेकर दोपहर तक जमकर बारिश हुई। भोपाल शहर के नाले उफान पर आ गए और सड़कों पर कई फुट पानी भर गया। पंचशील नगर का नाले बारिश में तेज बहाव था तो वहीं खेल रहे दो बच्चे उसमें बह गए। देर शाम तक दोनों बच्चों का पता नहीं चल सका था। वहीं, जिंसी के पास स्थित पशुवध गृह के नाले में भी एक बच्चा बह गया था जिसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया।

बैंगनी रंग का होगा 100 का नया नोट

रिजर्व बैंक जल्द ही बाजार में 100 रु. का नया नोट जारी करेगा। नए नोट का रंग बैंगनी होगा और इस पर वैश्विक धरोहर में शामिल गुजरात की ऐतिहासिक रानी की बाव (बावड़ी) की झलक देखने को मिलेगी।

खिलचीपुर नगर परिषद चुनाव में आया स्टे

नगर परिषद खिलचीपुर जिला राजगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले उपचुनाव पर इंदौर हाई कोर्ट ने मंगलवार को रोक लगा दी हैं। आगामी 3 अगस्त को ये चुनाव होना थे और नामांकन प्रकिया भी शुरू हो गयी थी।

पूर्व हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद की पत्नी मोदी से मिलेंगी

भारतीय हॉकी को नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पद्मश्री मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन ने सरकारी उपेक्षा के विरोध में पति को मिले सभी मेडल वापस करने का फैसला किया है। 21 जुलाई को मोहम्मद शाहिद की पुण्यतिथि पर परवीन दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेडल और कई पुरस्कार लौटाएंगी।

किसानों को उपार्जन की शेष राशि का शीघ्र भुगतान करें : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चना, मसूर और सरसों के उपार्जन की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने मूंग, उड़द के पंजीयन तथा प्याज और लहसुन की मंडियों में आवक की जानकारी ली। उन्होंने किसानों का शेष भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिये। बताया गया कि चना, मसूर और सरसों के किसानों को 7842 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। प्याज और लहसुन के लिये किसानों को 775 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।

स्टार्ट अप की नई राह पर चलकर नई सृष्टि की रचना करें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं से आव्हान किया कि स्टार्ट अप की नई राह पर चलकर नई सृष्टि की रचना करें। इसमें पूँजी आदि का सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और समृद्ध राज्य बनाना है। श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास में स्टार्टअप इंडिया मध्यप्रदेश यात्रा को फ्लेग ऑफ कर रहे थे। उन्होंने हरी झण्डी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today