-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अभा कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति से दिग्गी बाहर, सिंधिया-यादव अंदर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की कार्यसमिति में सालों रहने के बाद सांसद व मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को बाहर कर दिया गया है। इनके बजाय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव को आमंत्रितों में जगह मिली है। एआईसीसी की कार्यसमिति में कई सालों से दिग्विजय सिंह को जगह मिलती रही है लेकिन कुछ समय से उन्हें हाईकमान द्वारा तवज्जो नहीं दी जा रही हैै। यही वजह है कि महासचिव के रहते हुए उन्हें जहां पहले कर्नाटक और गोवा जैसे दो महत्वपूर्ण राज्यों का प्रभार दिया गया था। अब वे केवल तेलंगाना के प्रभारी हैं।
दिग्विजय को मप्र में विधानसभा चुनाव के दौरान यह जिम्मेदारी दी गई है कि रूठे या निष्क्रिय हो चुके नेताओं को संगठन में सक्रिय करें और उन्हें प्रदेश में दौरे कर यह काम करने को कहा है। दिल्ली से उन्हें लगातार दूर किया जा रहा है।
कार्यसमिति में राहुल गांधी ने यह भी संकेत दिए हैं कि वे युवाओं की नई टीम खड़ी करेंगे। इसीलिए उन्हें अपने दोस्त और युवा सांसद सिंधिया को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्हें स्थायी आमंत्रित में शामिल कर लिया है। वहीं, दूसरे युवा साथी अरुण यादव को पीसीसी अध्यक्ष से हटाने के बाद विशेष आमंत्रित के रूप में कार्यसमिति में स्थान देकर उनकी नाराजगी को कम करने की कोशिश की गई है।




Leave a Reply