Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

असम में राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों की गिरफ्तारी

असम पुलिस ने राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन अधिकारियों पर पैसा लेकर राज्‍य लोक सेवा आयोग में नौकरी दिलाने के मामले में कथित संलिप्‍तता का आरोप है।

गन्‍ने का मूल्‍य प्रति क्विंटल 20 रुपये बढ़ाकर 275 रूपये

सरकार ने अक्टूबर से शुरू हो रहे चीनी मौसम के लिए गन्‍ने के उचित और लाभकारी मूल्‍य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने की घोषणा की है। अब गन्‍ने की कीमत 255 रूपये के स्‍थान पर 275 रूपये प्रति क्विंटल होगी।

गुजरात के कुछ हिस्‍सों में भारी वर्षा-बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित

गुजरात के कुछ हिस्‍सों में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। अब तक दक्षिणी गुजरात और सौराष्‍ट्र में 30 लोगों की मौत हो गई है। राज्‍य में 113 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप्‍प हो गई है।  भारी वर्षा के कारण दो राष्‍ट्रीय राजमार्ग और 12 राजमार्ग सहित कई सड़कें बंद हो गई हैं।

भारत के नीरज चोपड़ा ने फ्रांस के सोटेविले एथलेटिक्स में स्‍वर्ण पदक जीता

भारत के नीरज चोपड़ा ने फ्रांस के सोटेविले एथलेटिक्स में भाला फैंक प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। उन्‍होंने कल रात प्रतियोगिता में 85 दशमलव एक-सात मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर यह स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। बीस वर्षीय चोपड़ा ने हाल में गोल्‍ड कोस्‍ट में हुए राष्‍ट्रमंडल खेलों में भी स्‍वर्ण पदक जीता था।

अंतर्राष्‍ट्रीय न्‍यायालय में अमरीका के खिलाफ मुकदमा दायर

ईरान ने हेग स्थित अंतर्राष्‍ट्रीय न्‍यायालय में अमरीका के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। ईरान का आरोप है कि अमरीका ने 2015 के परमाणु समझौते से अलग होने के बाद उस पर मई में प्रतिबंध लगाने का फैसला किया, जो 1955 की संधि का उल्‍लंघन है। ईरान के विदेशमंत्री ने एक टवीट् संदेश में कहा है कि ईरान अमरीका के खिलाफ राजनायिक अवमानना और कानून तोड़ने के लिए कानून का सहारा लेने के लिए प्रतिबद्ध है।

मणिपुर में आधी रात से शुरू हुई 48 घंटे की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

मणिपुर में आज आधी रात से शुरू हुई 48 घंटे की राज्‍यव्‍यापी आम हड़ताल से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मणिपुर विश्‍वविद्यालय छात्र संघ ने कुलपति प्रोफेसर ए. पी. पांडे को हटाने की मांग को लेकर हड़ताल का आह्वान किया है। छात्रसंघ ने कुलपति पर वित्‍तीय अनियमितताओं सहित कई आरोप लगाए हैं। केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कुलपति पर लगे आरोपों की जांच के लिए समिति का पुनर्गठन किया है।

ग्रेटर नोएड़ा में इमारतों के ढहने के मामले में तीन गिरफ्तार

उत्‍तरप्रदेश में ग्रेटर नोएडा में कल शाम बहुमंजिला इमारतें गिरने के मामले में भवन निर्माता और भूस्‍वामी सहित तीन व्‍यक्तियेां को गिरफ्तार किया गया है और विभिन्‍न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मकान किराया भत्ता और शहर प्रतिपूरक भत्ता दोगुना

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए मकान किराया भत्ता और शहर प्रतिपूरक भत्ता दोगुना कर दिया है। कल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके अलावा अन्य फैसले भी लिए गए।  इससे शिक्षकों सहित लगभग 15 लाख सरकारी कर्मचारियों को अगस्त से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।

जम्‍मू-कश्‍मीर में चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए साक्षात्‍कार समाप्‍त

जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने राज्‍य में चतुर्थ श्रेणी के सभी पदों पर साक्षात्‍कार समाप्‍त कर दिया है। अब राज्‍य में लिखित परीक्षा के आधार पर आवेदकों का चयन होगा।  राज्‍य प्रशासनिक परिषद की बैठक में चतुर्थ श्रेणी के सभी पदों पर साक्षात्‍कार समाप्‍त करने का निर्णय लिया गया।

अखिलेश यादव भोपाल में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव से मिलेंगे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 19 जुलाई को भोपाल आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव के सिलसिले में यादव दो दिन भोपाल में रहेंगे और विभिन्न मीटिंग में शामिल होंगे। अखिलेश यादव की सबसे महत्वपूर्ण मुलाकात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के साथ होगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today