Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

दसवीं-बारहवीं परीक्षा दिए बिना उत्तीर्ण मामले में सीबीआई ने की एफआईआर

राष्ट्रीय विद्यालयी मुक्त संस्थान (एनआईओएस) में सालभर पहले दसवीं और बारहवीं के अनुपस्थित परीक्षार्थियों के मामले में सोमवार को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

पीसीसी में बड़ा बदलाव, मानक की विदाई, शोभा मीडिया प्रभारी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कमलनाथ द्वारा नियुक्त किए गए मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल को उन्होंने टीम से बाहर कर दिया है। मानक अग्रवाल पर कई बार आरोप लगे जिसमें उनके भाजपा नेताओं से निकट संबंधों की बातें की गईं।

वारंट तामीली करने गए एएसआई की हत्या, राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई

छिंदवाड़ा के उमरेठ थाना क्षेत्र में एक एएसआई देवेंद्र नागले, साथी सिपाही अनिल और कोटवार के साथ एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के वारंट की तामीली के लिए उसके गांव गए थे। आरोपी जौहर सिंह और उसके साथियों ने पुलिस को देखकर सीधे हमला कर दिया। कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला होने पर पुलिसकर्मी डर गए। देवेंद्र नागले सामने प़ड़ गए तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से इस कदर मारा कि उनकी वहीं मौत हो गई।

पवन शाह का अंडर-19 क्रिकेट में दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

हम्बनटोटा में श्रीलंका के साथ अंडर-19 क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत के युवा बल्लेबाज पवन शाह ने 282 रन बनाये। यह अंडर-19 युवा टेस्ट मैच में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इस पारी की मदद से भारतीय टीम ने अंतिम मैच के दूसरे दिन आठ विकेट पर 613 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जवाब में श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 140 रन बनाए।

मुख्यमंत्री द्वारा पन्ना ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना का शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पन्ना जिले के पवई एवं शाहनगर विकासखण्ड के 158 ग्रामों के लिये शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिये 211.32 करोड़ की लागत से ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया। इस योजना के अंतर्गत लगभग 36 हजार घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर श्री चौहान ने अमहा लघु सिंचाई नहर विस्तारीकरण योजना का भी शिलान्यास किया।

पाकिस्तान में मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा में 33 लोग मारे गये

पाकिस्तान में आज नई नेशनल असेम्‍बली और प्रान्‍तीय असेम्‍बलियों के चुनाव के सिलसिले में मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाओं में 33 लोग मारे गये हैं। स्‍थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बलूचिस्‍तान की राजधानी क्‍वेटा में एक पुलिस वैन को निशाना बनाकर किये गये आत्‍मघाती हमले में कम से कम 31 लोग मारे गये, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है ओर 20 से ज्‍यादा घायल हुए हैं।

सरकार आंध्रप्रदेश के विकास के लिए हरसंभव सहायता देगी

सरकार ने आज फिर अपने संकल्प को दोहराया है कि वह आंध्र प्रदेश के विकास के लिए हरसंभव सहायता देगी। तेलुगु देशम के सदस्य थोटा नरसिम्हन ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने का मुद्दा उठाया। इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में आंध्र प्रदेश को बटवारे के बाद आर्थिक सहायता की बात कही थी।

टेलीफोन एक्‍सचेंज मामले में सभी अभियुक्त बरी

मद्रास उच्‍च न्‍यायालय ने आज तथाकथित अवैध टेलीफोन एक्‍सचेंज मामले में मारन बंधुओं समेत सभी अभियुक्‍तों को बरी करने के निचली अदालत के आदेश को रद्द कर दिया। सीबीआई अदालत को अभियुक्‍तों के खिलाफ आरोप तय करने और 12 महीने के भीतर सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया।

हार्दिक पटेल को 2015 में मेहसाणा दंगा मामले में दो साल की कैद

गुजरात में आरक्षण को लेकर पाटीदार आंदोलन का नेतृत्व करने वाले हार्दिक पटेल की मुश्किलें बढ़ गयी है। हार्दिक को कोर्ट ने मेहसाणा दंगे का दोषी करार दिया है। इस मामले में हार्दिक के अलावा लालजी पटेल को भी कोर्ट ने दंगे का दोषी पाया है।

कंपनी कानून के तहत 272 कंपनियों को प्रारंभिक नोटिस जारी

सरकार ने कंपनी कानून के तहत कॉरपोरेट-सामाजिक दायित्व संबंधी खर्च नियमों का पालन न करने के लिए 272 कंपनियों को प्रारंभिक नोटिस जारी किये हैं। कानून के अंतर्गत कुछ श्रेणियों में मुनाफा कमाने वाली कंपनियों को तीन वर्ष के अपने शुद्ध मुनाफे का दो प्रतिशत एक वित्त वर्ष में सामाजिक दायित्व पर खर्च करना होता है। ऐसा न कर पाने पर संबधित कंपनी को कारण बताना अनिवार्य है। कंपनी कार्य मंत्री पीयूष गोयल ने राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today