-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
वारंट तामीली करने गए एएसआई की हत्या, राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई
छिंदवाड़ा के उमरेठ थाना क्षेत्र में एक एएसआई देवेंद्र नागले, साथी सिपाही अनिल और कोटवार के साथ एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के वारंट की तामीली के लिए उसके गांव गए थे। आरोपी जौहर सिंह और उसके साथियों ने पुलिस को देखकर सीधे हमला कर दिया। कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला होने पर पुलिसकर्मी डर गए। देवेंद्र नागले सामने प़ड़ गए तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से इस कदर मारा कि उनकी वहीं मौत हो गई।देवेंद्र नागले का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आईजी, डीआईजी से लेकर थाने के सिपाही तक ने अंतिम विदाई में नागले को कंधा दिया। तिरंगे में लिपटे उनके मृत शरीर पर फुल मालाएं लद गईं थीं।
कांग्रेस ने कहा शहीद का दर्जा दें
देवेंद्र नागले की अपराधियों द्वारा हत्या पर कांग्रेस ने सरकार की आलोचना की है। पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नेे नागले को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने एक करोड़ आर्थिक मदद की मांग की है तो नाथ ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और दस लाख रुपए की सहायता की मांग की है।




Leave a Reply