दसवीं-बारहवीं परीक्षा दिए बिना उत्तीर्ण मामले में सीबीआई ने की एफआईआर

राष्ट्रीय विद्यालयी मुक्त संस्थान (एनआईओएस) में सालभर पहले दसवीं और बारहवीं के अनुपस्थित परीक्षार्थियों के मामले में सोमवार को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें परीक्षार्थियों से राशि लेने के बाद उनकी न तो परीक्षा ली गई और मूल्यांकन के लिए भी दूसरी कॉपियां भेजकर चैक करा लिया। जब मामला पिछले साल आम आदमी पार्टी ने उठाया तो तीन सदस्यीय जांच दल बनाया गया। इस जांच दल की रिपोर्ट पर संस्थान के अध्यक्ष ने सीबीआई को इसमें एफआईआर दर्ज करने का पत्र लिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today