Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

आतंकवादियों-सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड, एक आतंकवादी मारा गया

जम्‍मू कश्‍मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया है। चक सुगान के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आज दोपहर बाद गोलीबारी शुरू हुई। सुरक्षा बलों ने बताया कि दो-तीन आतंकवादियों का सुराग मिलने पर कार्रवाई शुरू की गई।

लोकसभा ने मानव तस्‍करी निषेध विधेयक 2018 पारित किया

लोकसभा ने मानव तस्‍करी निषेध और पुनर्वास विधेयक 2018 पारित कर दिया है। विधेयक में मानव तस्‍करी की रोकथाम, बचाव और तस्‍करी के शिकार व्‍यक्तियों के पुनर्वास का प्रावधान है। इसमें मानव तस्‍करी के मामलों की जांच के लिए राष्‍ट्रीय मानव तस्‍करी निरोधक ब्‍यूरो की स्‍थापना की भी व्‍यवस्‍था की गई है।

आज करगिल विजय दिवस की 19वीं वर्षगांठ

आज करगिल विजय दिवस की 19वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह दिन 1999 में करगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय और देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों की याद में मनाया जाता है। 26 जुलाई, 1999 को भारत ने ऊंचे इलाकों की उन सभी चौकियों की कमान सफलतापूर्वक हासिल कर ली थी जिन पर पाकिस्तानी आक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया था।

म.प्र. खेल अकादमी ने लक्की को दिलाई अन्तर्राष्ट्रीय पहचान

धार जिले के लक्की नाथ तीन साल पहले तक मजदूरी कर बड़े भाई को घर चलाने में मदद करते थे। आज लक्की भारतीय रोईंग टीम का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। आगामी अगस्त माह में इंडोनेशिया में होने वाले एशियन गेम्स में अपना जौहर दिखाएंगे।

इंजीनियरिग-पॉलीटेक्निक कॉलेजों में रिक्त सीटों के लिए संस्थास्तर की काउंसलिंग

इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में केन्द्रीयकृत काउंसलिंग के बाद रिक्त रह गई सिटों के लिये संस्था स्तर की काउंसलिंग (सी.एल.सी.) का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 जुलाई से एक अगस्त तक होगा। इच्छुक संस्था में प्रवेश के लिए 2 अगस्त को सुबह 10.30 बजे उपस्थित होना होगा।

अमरीका ने भारत के पेशेवर विशेषज्ञों को एचवन बी वीजा के कोटे में कटौती की

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने विपक्ष के इस आरोप का खंडन किया है कि अमरीका ने भारत के पेशेवर विशेज्ञों और दक्ष लोगों को दिये जाने वाले एच वन बी वीजा के कोटे में कटौती की है। राज्‍यसभा में पूरक प्रश्‍नों के जवाब में श्रीमती स्‍वराज ने कहा कि अमरीका ने 2014 में एक लाख आठ हजार लोगों को एच वन बी वीजा दिए थे और 2017 में यह संख्‍या बढ़कर एक लाख 29 हजार हो गई।

महाराष्ट्र में आरक्षण आंदोलन के मद्देनजर नवी मुम्बई शहरी क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं रोकी

महाराष्‍ट्र में आरक्षण आंदोलन के मद्देनजर नवी मुम्‍बई शहरी क्षेत्र में आज सुबह से इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं।  कोपर खैरने में स्थिति तनावपूर्ण है, जहां कल मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा की घटनाएं हुई थीं। प्रदर्शनकारी और स्‍थानीय समुदाय के लोग नवी मुम्‍बई के कोपर खैरने में आज भी हिंसा कर रहे हैं। पुलिस ने इन इलाकों में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं और संवेदनशील स्‍थानों पर दंगा नियंत्रण बल और स्‍टेट रिजर्व पुलिस बल को तैनात किया गया है।

29 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश

बिहार के मुख्‍यमंत्री नितीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले में राज्‍य सरकार के आर्थिक सहयोग से चलने वाले महिला आश्रयगृह में 29 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अफवाहों को रोकने के उद्देश्‍य से यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले कल केन्‍द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने स्‍पष्‍ट रूप से कहा था कि केन्‍द्र सरकार इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए तैयार है। उधर, इस मामले पर आज बिहार विधानसभा में राष्‍ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के सदस्‍यों ने भारी हंगामा किया।

दिग्विजय सिंह गिरफ्तारी देकर करेंगे शक्ति प्रदर्शन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपनी जन आशीर्वाद यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को देशद्रोही कह कर फंसते दिखाई दे रहे हैं क्योंकि गुरुवार को उन्होंने एक तरह से सीएम को चुनौती देकर खुद ही गिरफ्तारी देने का एलान किया है। हालांकि इसमें उन्होंने सीएम के सामने चुनौती रखी है कि उन्होंने जिन साक्ष्यों के आधार पर उन्हें देशद्रोही कहा था, वे साक्ष्य टीटीनगर थाने को सौंप दें।

हाईकोर्ट ने लगाई मध्यप्रदेश शासन पर 10 हजार रुपए की पेनल्टी

ग्वालियर हाईकोर्ट ने मध्यप्रदेश शासन पर 10 हजार रुपए की पेनल्टी लगाई है। यह पेनल्टी मध्यप्रदेश शासन द्वारा हाईकोर्ट में जवाब पेश न करने की वजह से लगाया गया है। ग्वालियर हाईकोर्ट में अवैध कॉलोनियों को वैध करने के खिलाफ जनहित याचिका लगाई गई थी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today