-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिग्विजय सिंह गिरफ्तारी देकर करेंगे शक्ति प्रदर्शन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपनी जन आशीर्वाद यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को देशद्रोही कह कर फंसते दिखाई दे रहे हैं क्योंकि गुरुवार को उन्होंने एक तरह से सीएम को चुनौती देकर खुद ही गिरफ्तारी देने का एलान किया है। हालांकि इसमें उन्होंने सीएम के सामने चुनौती रखी है कि उन्होंने जिन साक्ष्यों के आधार पर उन्हें देशद्रोही कहा था, वे साक्ष्य टीटीनगर थाने को सौंप दें।दिग्विजय सिंह गुरुवार को सुबह आठ बजे तमिलनाडु एक्सप्रेस से भोपाल पहुंच रहे हैं जहां से वे श्यामला हिल्स स्थित अपने सरकारी आवास पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजे पीसीसी पहुंचेंगे। पीसीसी से प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ उनके पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। टीटीनगर थाने तक दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करेंगे। दिग्विजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर विराम लगाया है। उन्होंने खुला पत्र लिखा है जिसमें अपनी गिरफ्तारी कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं होने या निरस्त किए जाने से इनकार किया है।
इधर, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी देने के कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।




Leave a Reply