-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
म.प्र. खेल अकादमी ने लक्की को दिलाई अन्तर्राष्ट्रीय पहचान
धार जिले के लक्की नाथ तीन साल पहले तक मजदूरी कर बड़े भाई को घर चलाने में मदद करते थे। आज लक्की भारतीय रोईंग टीम का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। आगामी अगस्त माह में इंडोनेशिया में होने वाले एशियन गेम्स में अपना जौहर दिखाएंगे।
लक्की नाथ बताते है कि पिता की मृत्यु के बाद घर-परिवार की जिम्मेदारी इन पर और बड़े भाई पर आ गई थी। लक्की की बड़ी बहन आरती अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कयाकिंग खिलाड़ी है, उसने इन्हें मध्यप्रदेश वार्टर स्पोर्टस अकादमी में ट्रायल देने के लिए प्रेरित किया। अकादमी से जुड़ने के कुछ समय बाद ही लक्की अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने लगे।
प्रशिक्षक श्री दलवीर सिंह कहते हैं कि लक्की बहुत होनहार खिलाड़ी है। उसमें सीखने की ललक है और हर प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए उत्सुक रहता है। उसने पिछले साल एशियन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर अपने हुनर का लोहा मनवाया। इस वर्ष उसने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
मध्यप्रदेश की खेल अकादमियाँ ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का केन्द्र बन गई हैं, जहाँ पर उन्हें सर्वसुविधायुक्त अंधोसंरचना के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों की निगरानी में प्रशिक्षण दिया जाता है।




Leave a Reply