Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

आरबीआई वर्ष की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज इस वर्ष की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की अध्‍यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने सोमवार को मुंबई में तीन दिन की बैठक शुरू की। जून में पिछली समीक्षा के दौरान रिजर्व बैंक ने आम राय से दरों में शून्य दशमलव दो पांच प्रतिशत की वृद्धि की थी।

राज्यसभा की बैठक दूसरे दिन भी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के मुद्दे पर पूरे दिन स्थगित

असम में राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर एनआरसी मुद्दे पर आज दूसरे दिन भी हंगामे के कारण राज्‍यसभा की बैठक दोपहर तक के लिए फिर उसके बाद दिन भर के लिए स्‍थगित कर दी गई। शून्‍यकाल में कांग्रेस के आनन्‍द शर्मा ने यह मुद्दा उठाया और भारतीय जनतापार्टी के श्री अमित शाह से उनके वक्‍तव्‍य के लिए माफी मांगने की मांग की। श्री शाह ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी में असम समझौता लागू करने का साहस नहीं था। उन्‍होंने श्री शाह पर पूर्व प्रधानमंत्री काअपमान करने का आरोप लगाया।

भोपाल का ताजमहल बनेगा हेरीटेज होटल, बेनजीर महल के लिये निविदा जारी

मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा भोपाल स्थित ताजमहल को हेरीटेज होटल बनाने के लिये लीज पर दिया गया है। जल्द ही भोपाल का ताजमहल हेरीटेज होटल बनकर लोगों का स्वागत करेगा। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव श्री हरिरंजन राव ने बताया कि भोपाल स्थित बेनजीर महल, ग्वालियर स्थित मोती महल और पन्ना के महेन्द्र भवन का अधीपत्य भी पर्यटन विभाग को प्राप्त हो चुका है। इन्हें भी हेरिटेज होटल बनाया जायेगा।

जिलों में शिक्षक सदन का होगा सुदृढ़ीकरण

स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान में दी जाने वाली अंशदान राशि से जिलों में शिक्षक सदन का सुदृढ़ीकरण का कार्य कराएगा। जिन जिलों में शिक्षक सदन नहीं हैं, वहाँ 10 कमरे और संभागीय मुख्यालय में 20 कमरे के शिक्षक सदन का निर्माण करवाया जायेगा। इस संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने संभागीय कार्यालय के संयुक्त संचालक शिक्षा और जिला शिक्षाधिकारी को निर्देश जारी किये हैं। इसके साथ ही, प्रदेश के शिक्षकों द्वारा शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान को वर्तमान में दिये जा रहे वार्षिक अंशदान की राशि में वृद्धि के संबंध में नये निर्देश जारी किये गये हैं।

आरटीआई एक्टिविस्ट ने कहा जालम सिंह पटेल व उनके बेटे से जान को खतरा

आरटीआई एक्टिविस्ट विनायक परिहार ने मंत्री जालम सिंह और उनके पुत्र मोनू सिंह से अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने डीजीपी से इस संबंध में शिकायत की है। शिकायत में कहा कि उनकी मॉबलिचिंग के माध्यम से उनके साथ कोई घटना घट सकतीहै।

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक, राहुल औंकारेश्वर से चुनावी दौरे पर

कांग्रेस चुनाव को लेकर जनता तक पहुंचने के मामले में भाजपा और खासकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुकाबले में अभी बहुत दूर है। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक ली और सबको मैदान में उतरने की नसीहत दे डाली। गांधी ने दो टूक कहा मैं सितंबर से चुनावी दौरे पर आऊंगा, इसके पहले आप सब मिलकर दौरे करें।

कांग्रेस के अखबार में भाजपा की सरकार बनने की रिपोर्ट से राजनीतिक गर्मी

कांग्रेस के समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर चुनाव पूर्व सर्वे में कांग्रेस की गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने पर सरकार न बना पाने की रिपोर्ट प्रकाशित होने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जहां कांग्रेस ने निजी कंपनी का सर्वे होने का आधार बताते हुए रिपोर्ट से नेशनल हेराल्ड और कांग्रेस पार्टी का संबंध होने से इनकार कर दिया है तो भाजपा इसे सत्य के नजदीक बता रही है।

आरएसएस प्रचारक पिटाई कांड में तीन पदावनत, एएसआई की वेतनवृद्धि रोकी

दो साल पहले बालाघाट के बैहर में आरएसएस के प्रचारक की पिटाई के मामले में पुलिसकर्मियों पर अब कार्रवाई की गई है। राज्य शासन ने चार पुलिसकर्मियों को सीधे दोषी पाते हुए एक की वेतनवृद्धि रोकी है तो तीन को पदावनत कर दिया है।

व्यापमं घोटाला : 4 दोषियों को सुनाई चार-चार साल की सजा

व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले में जबलपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने मंगलवार को दोषियों को चार-चार साल की सजा सुनाई है। सीबीआई विशेष न्यायालय के न्यायाधीश एसएस परमार की कोर्ट में यह सजा सुनाई है।

सरकारी बैठक में बैठक व्यवस्था पर बिफर सत्ता पक्ष के विधायक, जनप्रतिनिधि

सतना जिला योजना समिति की बैठक में बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी और शंकरलाल तिवारी ने अपनी बैठक व्यवस्था से असंतुष्ट होकर हंगामा किया। एक बार त्रिपाठी सभाकक्ष से बाहर जाने लगे तो एक बार सांसद प्रतिनिधि के अपनी सीट आगे होने की बात कही तो तिवारी अपनी सीट से उठ गए। काफी देर इस व्यवस्था को लेकर जन प्रतिनिधि हंगामा करते रहे। बैठक मुद्दे से भटक गई और जन प्रतिनिधियों ने एक दूसरे को तू-तू, मैं-मैं कर चेतावनी दी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today