-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस के अखबार में भाजपा की सरकार बनने की रिपोर्ट से राजनीतिक गर्मी
कांग्रेस के समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर चुनाव पूर्व सर्वे में कांग्रेस की गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने पर सरकार न बना पाने की रिपोर्ट प्रकाशित होने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जहां कांग्रेस ने निजी कंपनी का सर्वे होने का आधार बताते हुए रिपोर्ट से नेशनल हेराल्ड और कांग्रेस पार्टी का संबंध होने से इनकार कर दिया है तो भाजपा इसे सत्य के नजदीक बता रही है।स्पिक मीडिया नेटवर्क द्वारा जारी चुनाव पूर्व सर्वे को नेशनल हेराल्ड ने प्रकाशित किया है। इसमें गठबंधन से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस को 103 सीटें मिलने और बसपा-सपा के साथ चुनाव लड़ने पर मात्र 73 सीटें जीतने का दावा किया है। इसको लेकर राज्य सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के मुखपत्र में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई तो कांग्रेस को स्वीकार कर लेना चाहिए। मिश्रा ने कहा कि हालांकि इसे प्रकाशित करने में कंजूसी की गई है। वहीं प्रदेश कांग्रेस की मीडिया अध्यक्ष शोभा ओझा ने स्पिक मीडिया नेटवर्क निजी कंपनी के सर्वे से नेशनल हेराल्ड या कांग्रेस पार्टी का वास्ता होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब,बिहार जैसे राज्यों के चुनाव पूर्व सर्वे परिणाम से काफी दूर थे तो ऐसे सर्वे अविश्वसनीय हो गए हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं को हिदायत दी कि वे अपने मंत्रियों की रिपोर्ट देखें जिनमें से 15 हार की कगार पर बैठे हैं।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, BJP, congress, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply