-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सरकारी बैठक में बैठक व्यवस्था पर बिफर सत्ता पक्ष के विधायक, जनप्रतिनिधि
सतना जिला योजना समिति की बैठक में बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी और शंकरलाल तिवारी ने अपनी बैठक व्यवस्था से असंतुष्ट होकर हंगामा किया। एक बार त्रिपाठी सभाकक्ष से बाहर जाने लगे तो एक बार सांसद प्रतिनिधि के अपनी सीट आगे होने की बात कही तो तिवारी अपनी सीट से उठ गए। काफी देर इस व्यवस्था को लेकर जन प्रतिनिधि हंगामा करते रहे। बैठक मुद्दे से भटक गई और जन प्रतिनिधियों ने एक दूसरे को तू-तू, मैं-मैं कर चेतावनी दी।नारायण त्रिपाठी ने तैश में आकर कहा मैं चला जाता हू, तो विधायक शंकरलाल तिवारी ने उन्हें बुलाया और हाथ पकड़ कर बैठाया। यह विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बातों-बातों में उमेश प्रताप सिंह लाला से विधायक तिवारी की नोकझोंक हो गई। इस पर तिवारी ने सीट से उठकर उन्हें कहा कि आप यहां बैठ जाओ। बात यहीं शांत नहीं हुई बल्कि महापौर ममता पांडे ने भी अपनी आपत्ति जताने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने विधायक नारायण त्रिपाठी की बात का समर्थन किया। सतना के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे मूकदर्शक बनकर देखते रहे तो कलेक्टर मुकेश शुक्ला जन प्रतिनिधियों को बार-बार शांत रहने की अपील करते रहे।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: BJP, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh . india, mp india, politics




Leave a Reply