राज्यसभा की बैठक दूसरे दिन भी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के मुद्दे पर पूरे दिन स्थगित

असम में राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर एनआरसी मुद्दे पर आज दूसरे दिन भी हंगामे के कारण राज्‍यसभा की बैठक दोपहर तक के लिए फिर उसके बाद दिन भर के लिए स्‍थगित कर दी गई। शून्‍यकाल में कांग्रेस के आनन्‍द शर्मा ने यह मुद्दा उठाया और भारतीय जनतापार्टी के श्री अमित शाह से उनके वक्‍तव्‍य के लिए माफी मांगने की मांग की। श्री शाह ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी में असम समझौता लागू करने का साहस नहीं था। उन्‍होंने श्री शाह पर पूर्व प्रधानमंत्री काअपमान करने का आरोप लगाया।
दोपहर बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई। बहस के अंत में जब गृहमंत्री राजनाथ सिंह जवाब देने के लिए खड़े हुए तो तृणमूल कांग्रेस और कुछ अन्‍य पार्टियों के सदस्‍यों के भारी शोर शराबे के बीच सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्‍थगित कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today