Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

बीहड़ में गूंजने वाली मलखान की दहाड़, शिवराज के लिए मांगेगें वोट

सत्तर के दशक के ग्वालियर और चंबल संभाग में मलखान सिंह आतंक का पर्यास था। साढ़े तीन दशक के बाद वे अब शिवराज सिंह चौहान के लिए वोट मांगने ग्वालियर-चंबल संभाग में कूदेंगे।

अश्वनी शर्मा पर उठे सवाल,पुलिस थाने पहुंचे एक युवती

दुष्कर्म के आरोपी अश्विनी शर्मा के खिलाफ एक और मूक बधिर पीड़ित लड़की पुलिस के पास पहुंची है। उसने भी शर्मा पर ज्यादती का आरोप लगाया है। यह युवती शर्मा की ज्यादती का शिकार होने वाली पांचवी पीड़िता है।

लोधी प्रतिभाओं तथा स्वतंत्रता सेनानियों का होगा सम्मान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, उप्र के मंत्री धर्मपाल सिंह सहित अनेक अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। 1857 की क्रांति की प्रणेता अमर शहीद रानी अवंती बाई की जयंती नरसिंहपुर में महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर दो दिवसीय समारोह का आयोजन रखा गया है। इसके साथ ही रानी अवंती बाई तथा राजा हिरदेशाह पर केंद्रित नाटकों का मंचन भी किया जाएगा।

किसान कृषि के साथ पशु पालन करे तो कृषि आय में लाभ प्राप्त होगा

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि किसान यदि कृषि के साथ पशु पालन भी करे तो वे कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त करेंगे और उनकी कृषि लाभ का व्यवसाय बन जायेगी। राज्यपाल श्रीमती पटेल गोविन्द नगर वनखेड़ी में भाऊसाहब भुस्कुटे लोकन्यास परिसर में एक करोड़ 50 लाख की लागत से निर्मित 100 सीटर बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण तथा कृषि विज्ञान केन्द्र भवन का भूमि-पूजन कर रही थी। राज्यपाल ने आम के पौधों का रोपण भी किया।

प्रदेश में आज मनाया जाएगा शहीद सम्मान दिवस

प्रदेश के सभी जिलों में 14 अगस्त को ‘शहीद सम्मान दिवस’ मनाया जायेगा। राज्य शासन ने शहीद सम्मान दिवस पर युद्ध, सैनिक कार्यवाही, आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद और आतंकवादियों गतिविधियों के दौरान कर्त्तव्य निर्वहन करते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले मध्यप्रदेश के निवासी शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। जिस गाँव में शहीद सैनिक का जन्म हुआ अथवा उनका परिवार निवास कर रहा है, वहाँ के विद्यालय अथवा शासकीय भवन का नामकरण शहीद के नाम पर किया जाएगा।

सीपीआई पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति दर घटकर चार दशमलव एक सात प्रतिशत

देश में जुलाई महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – सीपीआई पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति की दर घटकर चार दशमलव एक सात प्रतिशत पर आ गई। जून महीने में यह दर चार दशमलव नौ दो प्रतिशत थी। कार्यक्रम क्रियान्वयन और सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में खाद्य पदार्थों के मूल्‍य मेंकमी से मुद्रास्फीति की दर नीचे आई। 

नौसेना के लिए देश में निर्मित छह आधुनिक तटरक्षक गश्ती पोतों की खरीद को मंजूरी

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय नौसेना के लिए देश में निर्मितछह आधुनिक तटरक्षक गश्ती पोतों की खरीदारी को आज मंजूरी दे दी है। इस पर लगभग चार हजारनौ सौ 41 करोड़ रुपये की लागत आएगी। आज नई दिल्ली में रक्षामंत्री निर्मला सीतारामनकी अध्यक्षता में परिषद की बैठक में इस आशय को मंजूरी दी गई। 

अमरनाथ यात्रा तीन दिन के लिए स्थगित

जम्‍मू कश्‍मीर में अमरनाथ यात्रा तीन दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।  खराब मौसम और स्वतंत्रता दिवस समारोह के सुरक्षा इतंजामों के मद्देनजर यात्रा को तीन दिन के लिए स्थगित किया गया है।

उच्चतम न्यायालय का हापुड़ में भीड़ की कथित हिंसा मामले में उप्र सरकार को नोटिस

उच्चतम न्यायालय ने हापुड़ में भीड़ की कथित हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस भेजा है। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को मामले की जांच का निर्देश दिया है और दो सप्‍ताह में रिपोर्ट देने को कहा है।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का कोलकाता में निधन

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का आज सवेरे कोलकाता में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। उन्‍हें गुर्दे की बीमारी थी। हालत गंभीर होने पर उन्‍हें मंगलवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्री चटर्जी को कल दिल का हल्‍का दौरा पड़ने पर वेंटीलेटर पर रखा गया। अस्‍पताल के अधिकारी के अनुसार सवेरे करीब सवा आठ बजे उनका निधन हो गया। वे 10 बार लोकसभा सांसद और 2004 से 2009 तक लोकसभा अध्यक्ष भी रहे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today