Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

हलाला इस्लाम में गलत व पापः मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

भोपाल में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव उमरेन महफूज़ रहमानी का बयान, तीन तलाक़ पर हमारा स्टैंड क्लियर है, सरकार अपनी मर्ज़ी मुस्लिम समुदाय पर थोप रही है, ये भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में संभव नहीं है, इस बिल में कई खामियां हैं, इसे सेलेक्ट कमेटी को सौंपा जाए, हलाला जिसकी बात मीडिया कर रहा है ये इस्लाम मे ग़लत है पाप है। 

राजभवन में लोगों ने राज्यपाल के साथ सेल्फी खींची

मध्यप्रदेश के राजभवन को शनिवार से सभी लोगों के लिए खोले जाने के दूसरे दिन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल खुश नजर आईं। उन्होंने राजभवन में आए परिवारों, युवाओं और बच्चों के साथ काफी वक्त बिताया। लोगों ने राज्यपाल के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मची रही। छोटे बच्चों को देखकर राज्यपाल से रहा नहीं गया और उन्होंने कुछ बच्चों के पास जाकर उनसे बातचीत की।

भाजपा सरकार का मिशन जनता की सेवाः चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनआर्शीवाद यात्रा के राजगढ़ जिले में पड़ाव के दौरान रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को जनसैलाब उमडा व समाज के हर वर्ग के लोगो ने उसे प्यार और आर्शीवाद दिया। इससे स्पष्ट है कि हर वर्ग का प्यार प्रदेश की भाजपा सरकार को मिल रहा है।

निजी हॉस्टल की बच्चियों के साथ हुई घटना पर बच्चे घबराए.

मूक बधिर बच्चियों के बालिका गृह में रहने वाली बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म की हो रही घटनाओं पर कांग्रेस के साथ कुछ अन्य संगठनों ने तीखा विरोध जताया है। इस घटना के बाद ऐसे हॉस्टलों में रहने वाले बच्चे घबराए हैं।

दिग्विजय ने अपना निजी सामान राघोगढ़ भेजा

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सरकार बंगला खाली करने के नोटिस पर अभी सरकारी आवास खाली नहीं किया है लेकिन उन्होंने अपना निजी सामान जरूर राघोगढ़ भिजवा दिया है।

थाने में मौत पर थाना प्रभारी निलंबित

धार जिले में छेड़छाड के मामले में गिरफ्तार एक युवक की पुलिस अभिरक्षा के दौरान थाने में कथित मौत को लेकर एसपी ने थाना प्रभारी और हवलदार को निलंब‍ित कर दिया है। घटना की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पीएम के बाद शव वाहन के आगे दो घंटे धरना दिया।

छेड़छाड़ के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस

शाहपुरा पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले को पकड़कर उसका जुलूस निकाला। घटना 12 नंबर के पास की है जहां बहुमंजिला इमारत में रहने वाली एक नाबालिग को गाड़ी पर जबरदस्ती बैठाया। इस पर नाबालिक ने गाड़ी से छलांग लगा दी और इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

ईद उल अजहा 23 अगस्त को

भोपाल के एेति​हासिक मोती मस्जिद में रुयते हिलाल कमेटी की बैठक की गई। बैठक के बाद भोपाल के शहर काज़ी मुश्ताक अली नदवी ने घोषणा की कि देश में कहीं चांद नजर नहीं आया है जिसकी वजह से अब ईद-उल-अज़हा 23 ​अगस्त जुमेरात (गुरुवार) को मनाई जाएगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी फांसी के कानून को मंजूरी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपराध कानून (संशोधन) अधिनियम, 2018 को मंजूरी दे दी है जिसमें कड़े दंड का प्रावधान है। इसमें 12 साल से कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार करने वालों को मृत्यु दंड की सजा देने की व्यवस्था है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक – डॉ. शेजवार

वन मंत्री डॉ. गौरी शंकर शेजवार ने आज यहां कटारा हिल्स क्षेत्र में स्थित इकॉलोजिकल पार्क परिसर में बरगद का पौधा लगाकर दम्पत्ति वन महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वन श्री के.के. सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री मनोज कुमार सपरा सहित वरिष्ठ वन अधिकारियों ने परिवार के साथ पौधा रोपण किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today