-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक – डॉ. शेजवार
वन मंत्री डॉ. गौरी शंकर शेजवार ने आज यहां कटारा हिल्स क्षेत्र में स्थित इकॉलोजिकल पार्क परिसर में बरगद का पौधा लगाकर दम्पत्ति वन महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वन श्री के.के. सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री मनोज कुमार सपरा सहित वरिष्ठ वन अधिकारियों ने परिवार के साथ पौधा रोपण किया।
डॉ. शेजवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है। इसके साथ ही, लगाये गये पौधों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। डॉ. शेजवार ने परिसर में नगर वन के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का लोकार्पण भी किया।
वन मंत्री ने बताया कि इस वर्ष वन विभाग तथा वन विकास निगम ने सात करोड़ पौधा रोपण के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। इसके अंतर्गत नर्मदा कछार के 24 जिलों में चार करोड़ 75 लाख पौधे लगाये गये हैं।
वन विभाग द्वारा नगर वन के रूप में विकसित इस क्षेत्र में सभी तरफ हरियाली दिखती है। इसके कारण स्थानीय जनमानस स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुआ है। उनके लिए यह आदर्श स्थल है। यहां आरोग्यम केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध करवाई जाती हैं। परिसर में मनोरंजन सह व्यायाम केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार, एक्यूप्रेशर पथ, पैदल चलने का मार्ग तथा वाटिका के साथ एक छोटा सा झरना भी बनाया गया है।
इकॉलोजिकल पार्क परिसर में दम्पत्ति वन महोत्सव के तहत आज लगभग 400 पौधे लगाये गये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।




Leave a Reply