Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

पिछडे़ और अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं की उड़ानों को मिला नया आसमान

प्रदेश की कुल आबादी का लगभग 51 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग के रूप में घोषित है। राज्य में 6 धार्मिक समुदायों मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन अल्पसख्यंक घोषित है। वर्ष 2011 की जनगणना में प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी प्रदेश की कुल आबादी का लगभग 8.15 प्रतिशत है। मध्यप्रदेश सरकार इन वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ने और उनके आर्थिक और शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने के लिए शिक्षा, प्रोत्साहन, रोजगार, कौशल विकास, अधोसंरचना आदि अनेक कल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन कर रही है।

जयपुर, तिरुपति और जोधपुर ए-वन श्रेणी के सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशन

जयपुर, तिरुपति और जोधपुर ए-वन श्रेणी के सबसे स्‍वच्‍छ रेलवे स्‍टेशन बन गये हैं। इस वर्ष स्वच्छता रैंकिंग का आकलन भारतीय गुणवत्ता परिषद ने किया है। ए श्रेणी के स्टेशनों में, मारवाड़ स्‍टेशन पहले, फुलेरा दूसरे और वारंगल तीसरे स्‍थान पर है।

उत्तर प्रदेश के कई भागों में मूसलाधार बारिश

उत्तर प्रदेश के कई भागों में मूसलाधार बारिश जारी है। राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान तेज से अत्‍यधिक तेज बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

देश में मॉनसून इस सप्ताह और सक्रिय रहने का अनुमान

देश में मॉनसून इस सप्ताह और सक्रिय रहने का अनुमान है।  बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हवा के कम दबाव के कारण मध्य भारत में अच्छी बारिश होने की संभावना है। केरल, कर्नाटक, और तमिलनाडु में अगले 48 घंटों के दौरान फिर बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कुछ भागों तथा अन्य राज्यों में भी बारिश का अनुमान है।

दिल्ली की अदालत ने इस्लामिक स्टेट के दो कथित समर्थकों को हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने हैदराबाद से गिरफ्तार आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट के दो कथित समर्थकों को राष्ट्रीय जांच अभिकरण की दस दिन की हिरासत में भेज दिया है। इन दोनों पर भारतीय युवाओं को आतंकी हमलों के लिए उकसाने के आरोप हैं।अभिकरण 2016 से आतंकी गुट इस्‍लामिक स्‍टेट द्वारा भारतीय मुस्लिम युवाओं को बरगलाने और आतंकी हमलों के लिए प्रशिक्षित और भर्ती करने के मामले की जांच कर रहा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 72वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्‍ट्र को संबोधन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 72वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति का संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के समूचे नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों से, पहले हिन्दी और फिर अंग्रेजी में प्रसारित होगा। आकाशवाणी के प्रादेशिक केन्द्र क्षेत्रीय भाषाओं में रात आठ बजे से इसका प्रसारण करेंगे। दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों से इसे हिन्दी और अंग्रेजी में प्रसारण के तुरंत बाद, क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा।

कोहली नंबर वन से पिछड़े, स्मिथ पहुंचे टॉप पर

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दो पारियों में मात्र 40 रन बनाने पर भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में फिर पिछड़ गए हैं।

क्राइम ब्रांच का अफसर बता युवक से 12 लाख ठगे

खुद को इंदौर क्राइम ब्रांच का अफसर बता एक युवक से 12 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। युवक अनुराग पिता श्याम बिहारी भटनागर ने चंद्रशेखर बंजाले निवासी बैंक कॉलोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर उसे 12 लाख रुपए का चूना लगाया है।

मुल्क की कई चाँद कमेटियों ने अपना फैसला बदला, 22 को ईद

ईदुल अज़हा का चाँद रविवार की शाम को नज़र न आने और कहीँ से तस्दीक़ न होने के बाद रुइयत ए हिलाल कमेटी भोपाल ने 23 अगस्त को ईद का एलान किया था। इस बीच देर रात मुल्क की कई चाँद कमेटियों ने अपना फैसला बदल कर चाँद होने का एलान किया और 22 अगस्त को ईद होने की बात कही।
ताज़ा खबर यह हे की दारुल उलूम देवबन्द ने भी चाँद होने की शहादत क़ुबूल कर ली है।

एबीपी-सी वोटर सर्वेः मप्र, छग, राजस्थान में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार

राष्ट्रीय न्यूज चैनल एबीपी ने सी वोटर के साथ मिलकर हाल ही में किए गए सी वोटर्स सर्वे में कांग्रेस की स्थिति बेहद मजबूत बताई जा रही है। जिन तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छ्त्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव पूर्व सर्वे में अभी तक कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत बताई जा रही है। मप्र में भाजपा का वनवास समाप्त होने के आसार बताए जा रहे हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today