एबीपी-सी वोटर सर्वेः मप्र, छग, राजस्थान में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार

राष्ट्रीय न्यूज चैनल एबीपी ने सी वोटर के साथ मिलकर हाल ही में किए गए सी वोटर्स सर्वे में कांग्रेस की स्थिति बेहद मजबूत बताई जा रही है। जिन तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छ्त्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव पूर्व सर्वे में अभी तक कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत बताई जा रही है। मप्र में भाजपा का वनवास समाप्त होने के आसार बताए जा रहे हैं। मप्र, छग और राजस्थान विधानसभा चुनाव को 2019 का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। भारतीय राजनीति की दिशा तय करने वाले इन चुनावी नतीजों से पहले जनता के मूड को भांपने के लिए एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है. इस ओपिनियन पोल के मुताबिक तीनों राज्यों में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनने की संभावनाएं हैं. लेकिन राज्यों में भले ही कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। केंद्र में मोदी सरकार को लोग दोबारा सत्ता सौंपना चाहते हैं.
सर्वे में किस दल को कितने वोटः
बीजेपी- 40%
कांग्रेस- 42%
अन्य- 18 %
किस दल को कितनी जीतः
कुल सीट- 230
बीजेपी- 106
कांग्रेस- 117
अन्य- 7
सीएम पसंद चेहराः
शिवराज सिंह चौहान- 42 %
ज्योतिरादित्य सिंधिया 30%
कमलनाथ 7%
मप्र में लोकसभा चुनाव का सर्वेः
बीजेपी- 46%
कांग्रेस- 39%
अन्य- 15 %
लोकसभा चुनाव 2014 में काग्रेस का प्रदर्शन सुधरेगा। पहले भाजपा 54 फीसदी लोगों के समर्थन से सरकार तक पहुंची थी जो अगले साल के लोस चुनाव में 46 फीसदी वोट देना है।
मप्र से पीएम की पसंद कौन ?
मोदी 54%
राहुल 25%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today