-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
लोधी प्रतिभाओं तथा स्वतंत्रता सेनानियों का होगा सम्मान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, उप्र के मंत्री धर्मपाल सिंह सहित अनेक अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। 1857 की क्रांति की प्रणेता अमर शहीद रानी अवंती बाई की जयंती नरसिंहपुर में महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर दो दिवसीय समारोह का आयोजन रखा गया है। इसके साथ ही रानी अवंती बाई तथा राजा हिरदेशाह पर केंद्रित नाटकों का मंचन भी किया जाएगा। प्रदेश के आयुष, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जालम सिंह पटेल ने यहां आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि पहले दिन रानी अवंती बाई का जन्म दिन महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें समाज की महिलाओं का समागम होगा तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।
दूसरे दिन 17 अगस्त को लोधी महासम्मेलन होगा। इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। इस दिन वीरांगना अवंतीबाई लोधी सामुदायिक भवन एवं वाउंड्री वाल का लोकार्पण किया जाएगा, साथ ही रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और राज्य सरकार के मंत्री शामिल होंगे।




Leave a Reply