Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

मुख्यमंत्री से मिला राष्ट्रीय मुस्लिम मंच का प्रतिनिधि मंडल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान का सम्मान किया गया। श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच देश से प्यार करने वाला मंच है। राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये योजनाएं बनाई है।

आयुष्मान भारत एक नयी क्रांति- चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आयुष्मान भारत योजना एक नयी क्रांति है। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिये यह अदभुत योजना बनाई है। योजना से प्रदेश के एक करोड़ 30 लाख परिवार लाभांवित होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत – निरामयम मध्यप्रदेश के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत भी उपस्थित थे।

उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए अटल नवाचार मिशन की शुरूआत

सरकार ने देश में नवाचार और उद्यमशीलता की संस्‍कृति को बढ़ावा देने के लिए अटल नवाचार मिशन की शुरूआत की है। नीति आयोग ने इसके तहत देशभर में लगभग 80 अटल इंक्‍यूबेशन केंद्र स्‍थापित करने को मंजूरी दी है। ये केंद्र अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के नवाचार केंद्रों, स्‍टार्टअप कारोबार और विशेषकर प्रौद्योगिकी से संचालित अन्‍य प्रकार की स्‍वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा देने में मददगार होंगे।

हिजबुल मुजाहिद्दीन के साथ संबंध होने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

असम पुलिस ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के साथ संबंध होने के आरोप में तीन लोगों को बारपेटा जिले से गिरफ्तार किया है।  कल रात इन्‍हें जिले के अलग-अलग स्‍थानों से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।  राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने इन लोगों से होजई जिले में पूछताछ की है।

आज गणेश चतुदर्शी, गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

आज गणेश चतुदर्शी है। इसके साथ ही दस दिन तक चला गणेश उत्सव का आज समापन हो रहा है। मुंबई के आसपास के इलाकों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है।  इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। वहीं, मध्यप्रदेश में इंदौर में विसर्जन चल समारोह में कई आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। भोपाल में भी चल समारोह में गणेश प्रतिमाओं को झांकियों के साथ प्रेमपुरा,खटलापुर घाट में विसर्जन के लिए ले जाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ अपने यहां विराजे गणेशजी को प्रेमपुरा घाट पर विसर्जित किया।

हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में रूक-रूक कर वर्षा जारी

हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में कल से रूक-रूक कर वर्षा जारी है और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसके कारण राज्‍य में तापमान काफी गिर गया है। भारी वर्षा के कारण चंबा जिले में खड़ामुख में पठानकोट भरमौर राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरूद्ध हो गया है। साचपास में बर्फबारी के कारण चंबा पांगी राज्‍य राजमार्ग पर भी आवाजाही बाधित है।

जानी-मानी फिल्म निर्माता कल्पना लाजमी का निधन

जानी-मानी फिल्‍म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक  कल्‍पना लाजमी का आज सुबह मुंबई के एक अस्‍पताल में निधन हो गया। वे 64 वर्ष की थीं और गुर्दे तथा लीवर की बीमारी से पीडि़त थीं। लाजमी ने महिला प्रधान विषयों को लेकर रूदाली, दमन और दरमियां जैसी चर्चित फिल्‍में बनाई थीं।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड की राजधानी रांची में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस योजना के अंतर्गत देश में दस करोड़ से अधिक परिवारों को स्वास्थ्य गारंटी प्रदान की जाएगी। देश के 50 करोड़ से ज्‍यादा भाई-बहनों को 5 लाख रुपये तक का  हेल्‍थ एशोरेंस देने वाली ये दुनिया की अपनी तरह की सबसे बड़ी योजना है। पूरी दुनिया में सरकारी पैसे से इतनी बड़ी योजना किसी भी देश में नहीं चल रही।

ब्राह्मण, सामान्य और ओबीसी का जेल भरो

ब्राह्मण बंधु एवं सामान्य एवं ओबीसी समाज जैसा कि आपको ज्ञात है 20 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव होना था मगर मुख्यमंत्री निवास के घेराव के साथ साथ ब्रम्ह समागम जन कल्याण समिति द्वारा कांग्रेस कार्यालय एवं मध्यप्रदेश शासन में राजस्व मंत्री रामपाल सिंह के निवास को भी घेरा हमारे कार्यकर्ता शांतिपूर्वक घेराव कर रहे थे। अब 23 सितंबर को भारत बंद रहेगा जिसमें दोपहर के पहले विधानशभा चुनाव की तैयारियों की बैठक।

प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ में जांजगीर दौरे पर

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दौ़ लगाई। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते मुख्यमंत्री रमन सिंह।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today