-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आयुष्मान भारत एक नयी क्रांति- चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आयुष्मान भारत योजना एक नयी क्रांति है। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिये यह अदभुत योजना बनाई है। योजना से प्रदेश के एक करोड़ 30 लाख परिवार लाभांवित होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत – निरामयम मध्यप्रदेश के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत भी उपस्थित थे।
श्री चौहान ने कहा कि चिकित्सा सुविधा प्राप्त करना नागरिकों का बुनियादी अधिकार है। संसाधनों पर सबका हक है। राज्य सरकार की संबल योजना दुनिया की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना है। संबल योजना के हितग्राहियों को भी आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है। केन्द्र सरकार की गरीबों के कल्याण की योजनाओं का क्रियान्वयन मध्यप्रदेश में प्राथमिकता से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2022 तक हर गरीब को आवास उपलब्ध करवाया जायेगा। उज्जवला योजना के क्रियान्वयन में भी मध्यप्रदेश अग्रणी है। इस योजना के तहत प्रदेश में 40 लाख महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाये गये हैं। आयुष्मान भारत – निरामयम मध्यप्रदेश योजना का क्रियान्वयन प्रदेश में ट्रस्ट मॉडल के रूप में किया जायेगा। योजना की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिये व्यापक अभियान चलाया जायेगा। यह योजना आम जनता की जिंदगी में बदलाव लाने की योजना है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सुख शरीर का स्वस्थ रहना है। स्वच्छ भारत अभियान से बीमारियों की रोकथाम में मदद मिली है। स्वच्छता सर्वे में प्रथम स्थान पर रहने वाले इंदौर शहर में बीमारियों के प्रतिशत में उल्लेखनीय कमी आई है। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान और राज्य बीमारी सहायता निधि से लगातार मदद दी जा रही है। प्रदेश में सरदार वल्लभ भाई पटेल नि:शुल्क दवा वितरण जैसी योजना क्रियान्वित की जा रही है।




Leave a Reply