-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड की राजधानी रांची में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस योजना के अंतर्गत देश में दस करोड़ से अधिक परिवारों को स्वास्थ्य गारंटी प्रदान की जाएगी। देश के 50 करोड़ से ज्यादा भाई-बहनों को 5 लाख रुपये तक का हेल्थ एशोरेंस देने वाली ये दुनिया की अपनी तरह की सबसे बड़ी योजना है। पूरी दुनिया में सरकारी पैसे से इतनी बड़ी योजना किसी भी देश में नहीं चल रही।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना से सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का सपना साकार हुआ है। समाज की आखरी पक्ति में जो इंसान खड़ा है गरीब से गरीब को इलाज मिले, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा मिले। आज इस सपने को साकार करने का एक बहुत बड़ा अहम कदम इस बिरसामुंडा की धरती से उठाया जा रहा है। इस स्कीम को हम डिजिटल इंडिया का एक सबसे बड़ा रूप देख सकते हैं जो डिजिटल इंडिया की दृष्टि से किया जायेगा। यह स्कीम पेपरलैस होगी, कैशलैस होगी, पोर्टेबल होगी।




Leave a Reply