Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

महिला अपर कलेक्टर अधिकारी ने सीएम के एलान पर जताई आशंका

भोपाल में रविवार को अजाक्स के एक कार्यक्रम में प्रदेश की एक महिला अपर कलेक्टर मीनाक्षी सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री अपने वादे पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को खुद आदेश निकालना है लेकिन वे मामले को टाल रहे हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुछ महीने पहले आरक्षण को लेकर आरक्षित वर्ग के लोगों के बीच खुद को माईकालाल कहकर रिजर्वेशन का समर्थन किया था। आज वे एट्रोसिटी एक्ट पर कह रहे हैं कि बिना जांच के आरोपी की गिरफ्तारी को रोकने की बात कही। आपको बता दें कि मीनाक्षी सिंह अपर मुख्य महाप्रबंधक मीनाक्षी बिजली कंपनी हैं।

भोपाल-इन्दौर मेट्रो रेल परियोजना के लिये 405 पद के सृजन की मंजूरी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में भोपाल तथा इन्दौर मेट्रो रेल परियोजनाओं को निरंतर रखने की मंजूरी दी। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के लिये यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक से 500 मिलियन यूरो का ऋण लिये जाने की स्वीकृति भी दी गई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रोजेक्ट मेनेजमेंट यूनिट के लिये 129 पद और प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिटों के 274 पदों के संबंध में निर्णय लिया गया। भोपाल और इन्दौर के लिये पृथक अतिरिक्त प्रबंध संचालक के दो पद के सृजन को मंजूरी दी। सभी पदों की पूर्ति, भर्ती प्रक्रिया, मानदेय, अर्हता तथा अनुभव की आवश्यकता का निर्धारण करने का अधिकार एमपीएमआरसीएल को होगा।

एशिया कप में कल भारत ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया

दुबई में एशिया कप क्रिकेट के सुपर फोर मुकाबले में कल भारत ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया। भारत ने जीत के लिए दो सौ अड़तीस रन का लक्ष्य उन्तालीस ओवर और तीन गेंद में ही हासिल कर लिया। विकेट के हिसाब से यह पाकिस्तान पर भारत की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारत छह देशों की प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गया है। कल सुपर फोर मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। कल एक अन्य सुपर फोर मुकाबले में बंगलादेश ने अफगानिस्तान को तीन रन से हरा दिया। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए बुधवार को बंगलादेश को पाकिस्तान पर जीत दर्ज करनी होगी।

मॉलदीव में इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने राष्ट्रपति चुनाव जीता

मॉलदीव में विपक्ष के नेता इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। आज तड़के चुनाव आयोग से जारी नतीजों के अनुसार सोलिह ने 58 दशमलव तीन प्रतिशत मत हासिल कर जीत दर्ज की। श्री सोलिह की जीत की घोषणा के बाद पूरे देश में विपक्षी समर्थक, सोलिह की मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी-एम.डी.पी. के पीले झंडे हाथ में लेकर जश्न मना रहे हैं। राजनीतिक अस्थिरता से जुझ रहे द्वीप देश मालदीव में इस चुनाव को लोकतंत्र का जनमत संग्रह माना जा रहा है।

भाजपा का दो छात्रों के मारे जाने के विरोध में बुधवार को बंद

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने कथित पुलिस गोलीबारी में दो छात्रों के मारे जाने के विरोध में बुधवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। पूर्वी दिनाजपुर जिले के राजेश सरकार और तापस बर्मन की मौत पुलिस गोलीबारी में होने का आरोप लगाया गया है। गांव वालों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और गोलीबारी की सीबीआई जांच की मांग की। उत्‍तरी दिनाजपुर के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने पुलिस गोलीबारी से इंकार किया है।

भारत ने पृथ्‍वी रक्षा यान का सफल परीक्षण किया

भारत ने कल ओडिसा तट से दूर प्रतिरक्षा मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया। इसके साथ ही भारत ने कम और अधिक उंचाई से लक्ष्‍य भेदने में सक्षम द्विस्‍तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मिसाइल कल शाम आठ बजकर पांच मिनट पर अब्‍दुल कलाम द्वीप से प्रक्षेपित की गई।

पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ने खुद को गोली मारी

शहडोल के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मार्तण्ड त्रिपाठी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई।

कमलनाथ बोले- गठबंधन पर बसपा से बातचीत हुई

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में गठबंधन को लेकर अभी भी कयासों का दौर जारी है। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि गठबंधन को लेकर बसपा से बातचीत जारी है, जबकि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने गठबंधन की संभावनाओं से इनकार किया है।

जबलपुर बार एसोसिएशन का दावा 75 फीसदी एट्रोसिटी एक्ट के मामले झूठे

जबलपुर बार एसोसिएशन ने एक सर्वे किया है जिसमें एट्रोसिटी एक्ट के मामलों का अध्ययन किया गया है। इसमें पाया गया है कि 75 फीसदी मामले झूठे होते हैं जिनमें फरियादी अदालत में बयान बदल देता है। इससे साबित होता है कि एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग होता है।

भारत ने पाकिस्तान को पांच दिन में दूसरी बार क्रिकेट मेंहराया

दुबई में हो रहे एशिया क्रिकेट कप में भारत ने रविवार को पांच दिन के भीतर पाकिस्तान को दूसरी बार शर्मनाक तरीके से हराया है। पांच दिन पहले जहां 126 गेंद पहले जीत हासिल की थी, वहीं आज भारत 63 गेंद पहले लक्ष्य को पाने में कामयाब रहा। पाकिस्तान को नौ विकेट से हराया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today