Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकाने से भारी संख्या में विस्फोटक बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने डोडा जिले में आतंकवादियों के ठिकाने का पता लगा कर भारी संख्या में हथियार और विस्फोटक जब्त किए हैं। इनमें दो एके 47 राइफलें, चार ग्रेनेड और भारी मात्रा में विस्फोटक शामिल हैं।  10 राष्ट्रीय राइफल्स को नियमित तलाशी के दौरान इस ठिकाने का पता चला।

भारत ने फुटबॉल अंडर 18 प्रतियोगिता में मालदीव को आठ-शून्य से हराया

भूटान के थिंपू में सैफ फुटबॉल अन्‍डर-18 महिला चैम्पियनशिप के दूसरे ग्रुप के मैच में कल भारत ने मालदीव को आठ – शून्य से हराया और वह सेमीफाइनल में पहुंच गया है। भारत ने पहले मैच में भूटान को चार-शून्य से हराया था और वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर है।

सौर गठबंधन भविष्य में ऊर्जा का प्रमुख वैश्विक आपूर्तिकर्ता होगा

प्रधानमंत्री ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन भविष्य में दुनिया के लिये ऊर्जा का प्रमुख आपूर्तिकर्ता होगा और पैट्रोलियम आयात करने वाले देशों के संगठन ओपेक की जगह लेगा। कल शाम नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के पहले सम्मलेन का उद्घाटन करते हुए श्री मोदी ने कहा –  मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि दुनिया की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जो भूमिका आज ओपेक निभा रहा है वही भूमिका आने वाले समय में इन्टरनेशनल सोलर एलाइन्स आइएसए की होने वाली है। जो रौल आज तेल के कूओं का है वही रौल भविष्य में सूर्य की किरणों का होने वाला है।

सपा ने की दिल्ली में किसानों पर पुलिस दमन की निंदा

समाजवादी पार्टी ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के दिन दिल्ली की ओर मार्च कर रहे किसानों पर किये गए लाठी चार्ज और आंसू गैस चलाने की कार्यवाही को अलोकतांत्रिक और असंवेधानिक बताते हुए कहा है कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी कार्यवाही से स्पष्ट हो गया है कि उसका गांधी जी के सत्य ,अहिंसा ,सत्याग्रह के मूल्यों में विश्वास नहीं है । स पा ने कहा कि देश का किसान इस कार्यवाही के लिए केंद्र सरकार को कभी माफ नहीं करेगा।

गरीबों के बकाया बिजली बिल के माफ हुए 5200 करोड़

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम नांदनेर में विशाल जनसभा में बताया कि राज्य सरकार ने बिजली बिल माफी योजना के अंतर्गत प्रदेश में गरीबों और अन्य जरूरतमंदों के 5 हजार 200 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल माफ कर दिये हैं। इसके साथ ही इन सबको प्रति माह अधिकतम 200 रुपये के बिल पर बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। श्री चौहान ने ग्राम नांदनेर में 342 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

गांधी जयंती पर सपाक्स पार्टी की विधिवत घोषणा

सपाक्स के 30 सितंबर को आयोजित क्रांति सभा में की गई घोषणानुसार गांधी जयंती के हीरालाल त्रिवेदी नवगठित सपाक्स पार्टी के अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा पार्टी में तीन उपाध्यक्ष, एक संयोजक, दो महासचिव, कोषाध्यक्ष तथा सह सचिव के पदाधिकारियों की प्रथम कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।

प्रधानमंत्री ने अन्‍तर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन की पहली बैठक का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन-आइसा समूचे विश्‍व के लिए जलवायु न्‍याय सुरक्षित कराने की दिशा में आशा की एक किरण बनकर उभरा है। आज नई दिल्‍ली में अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन की पहली सभा का उद्घाटन करते हुए श्री मोदी ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि ऊर्जा की आवश्‍यकता के मामले में आइसा वही भूमिका अदा करेगा जो आज तेल उत्‍पादक देशों का संगठन ओपेक कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने पेरिस समझौते के लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए अक्षय ऊर्जा के उपयोग की कार्य योजना पर काम करना शुरू कर दिया है।

आशा-उषा कार्यकर्ताओं का सीएम हाउस के बाहर धरना

प्रदेश की आशा-उषा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को भोपाल आईँ और उन्होंने पहले पॉलीटेक्निक चौराहा पर प्रदर्शन किया। जब उनका समर्थन देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता उनकी मांगों का समर्थन करने पहुंची तो उन्हें भी बाहर कर दिया।

कोलकाता के नगर बाजार इलाके में हुए विस्‍फोट में पांच लोग घायल हो गए

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के नगर बाजार इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के सामने हुए विस्‍फोट में पांच लोग घायल हो गए।  घनी आबादी वाले काज़ीपाड़ा इलाके की एक इमारत के अंदर  फल की दुकान के बाहर यह विस्‍फोट हुआ है। घायलों को आर. जी. कार मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

देश के प्रधान न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति दीपक मिश्र आज सेवानिवृत हो रहे हैं

देश के प्रधान न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति दीपक मिश्र आज सेवानिवृत हो रहे हैं। नई दिल्‍ली में कल आयोजित एक समारोह में उन्‍होंने कहा कि भारत की न्‍यायपालिका विश्‍व की सशक्‍त न्‍यायपालिका है जिसमें बड़ी संख्‍या में मामलों को निपटाने की क्षमता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today