Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
गांधी जयंती पर सपाक्स पार्टी की विधिवत घोषणा

गांधी जयंती पर सपाक्स पार्टी की विधिवत घोषणा

सपाक्स के 30 सितंबर को आयोजित क्रांति सभा में की गई घोषणानुसार गांधी जयंती के हीरालाल त्रिवेदी नवगठित सपाक्स पार्टी के अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा पार्टी में तीन उपाध्यक्ष, एक संयोजक, दो महासचिव, कोषाध्यक्ष तथा सह सचिव के पदाधिकारियों की प्रथम कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।सपाक्स पार्टी की घोषणा के समय अध्यक्ष श्री हीरालाल त्रिवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. वीणा घाणेकर, श्री राजीव खंडेलवाल, डॉ. केएल साहू, महासचिव श्री सुरेश तिवारी द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर सूत की माला अर्पण करते हुए उनका स्मरण किया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने पार्टी के ध्यज का अनावरण किया।
सपाक्स पार्टी का झंडा जो ऊपर एंव नीचे लाल एंव मध्य में पीला रखा गया है जिस पर सपाक्स पार्टी लिखा गया है का लोकार्पण उपस्थिति सपाक्स पदाधिकारियों, जनसमूह एवं मीडिया के समक्ष किया गया। पार्टी के प्रथम अध्यक्ष श्री हीरालाल त्रिवेदी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि सपाक्स पार्टी का गठन विधिवत रूप से राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में मप्र की सभी 230 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के साथ—साथ सपाक्स पार्टी आगामी लोकसभा और आने वाले नगरीय निकाय चुनावों में भी अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी के प्रमुख मुद्दों के बारे में श्री त्रिवेदी ने बताया कि एट्रोसिटी एक्ट में माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन होना चाहिए। पदोन्नति में आरक्षण पूर्णत: समाप्त करने, आरक्षण के लाभ हेतु क्रिमीलियर का निर्धारण करने एंव जाति, धर्म, संप्रदाय, वर्ग लिंग के आधार पर भेदभाव करने की राजनीति को पूर्णत: समाप्त करना है। इसके अलावा सभी वर्गो के सर्वांगीण विकास, भेदभाव रहित समाज, प्रदेश एंव देश में सामाजिक समरसता एवं सद्भावना बनाने का भी निर्णय लिया गया।

पार्टी की पहली बैठक में बनाए गए संभाग प्रभारी
सपाक्स पार्टी की आज पहली कार्यकारिणी बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए सभी संभागों के प्रभारी गठित किए गए। पार्टी अध्यक्ष श्री हीरालाल त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश भर में गांव—गांव तक पार्टी का विस्तार किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारी दौरे कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी के मुद्दों को प्रदेश के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

आईएएस डॉ. वीणा घाणेकर ने इस्तीफा देकर सपाक्स पार्टी ज्वाइन की
सपाक्स पार्टी के सिद्धांतों, मुद्दों एवं सरकारों द्वारा सभी वर्गों के साथ किए जा रहे भेदभाव के चलते आज भूमि सुधार आयोग सदस्य सचिव के पद से इस्तीफा देकर सपाक्स पार्टी ज्वाइन की गई। श्रीमती घाणेकर रिटायरमेंट के बाद आयोग में संविदा नियुक्ति पर थीं। उन्हें पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

पार्टी पदाधिकारियों की सूची
श्री हीरालाल त्रिवेदी, अध्यक्ष, डॉ. के.एल. साहू, उपाध्यक्ष, डॉ. बीणा घाणेकर, उपाध्यक्ष, श्री विजय वाते, उपाध्यक्ष, श्री राजीव खंडेलवाल, उपाध्यक्ष, इंजी. पी.एस. परिहार, संयोजक, श्री सुरेश तिवारी, महासचिव(संगठन), श्री हरीओम गुप्ता, महासचिव(कार्यालय), श्रीकांत घाणेकर, कोषाध्यक्ष, श्री पी.के. मंजूरे, सह-सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today