Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

देश और विदेशों में भी गांधी जयंती मनाई जा रही है

देश-विदेश में गांधी जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। गुजरात में भी गांधी जी से जुड़े संस्‍थानों, स्‍वयंसेवी संगठनों  और शिक्षा संस्‍थानों ने कई समारोह आयोजित किए हैं। मुख्‍य समारोह महात्‍मा गांधी के जन्‍म स्‍थल पोरबंदर के कीर्ति मंदिर में आयोजित किया गया, जहां मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी प्रार्थना सभा  में शामिल हुये। पोरबंदर की चौपाटी पर हजारों स्‍कूली छात्रों ने मानव श्रृंखला से महात्‍मा गांधी की विशाल आकृति बनाकर नया कीर्तिमान स्‍थापित किया। अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की गई, जिसमें भारत में अमरीका के राजदूत केन्‍नथ जस्‍टर भी शामिल हुये। स्‍कूल के छात्रों द्वारा स्‍वच्‍छता के प्रति जागरूक‍ता का अभियान चलाया जा रहा है।

बेहतरीन 250 विश्वविद्यालयों में किसी भी भारतीय संस्थान को जगह नहीं

द टाइम्स हायर एजूकेशन द्वारा जारी ताजा सूची में बेहतरीन 250 विश्वविद्यालयों में किसी भी भारतीय संस्थान को जगह नहीं मिल सकी है, वैश्विक स्तर पर हमारी स्थिति बहुत संतोषजनक नहीं है।

महात्‍मा गांधी की जयंती पर कृतज्ञ राष्‍ट्र की भावभीनी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सवेरे दिल्‍ली में राजघाट पर राष्‍ट्रपिता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अगले वर्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले समारोहों का शुभारंभ आज से हो रहा है।

सपा प्रदेश कार्यकारिणी एवं चुनाव प्रचार समिति की बैठक 3 अक्टुबर को

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव ने बताया है कि आगामी 3 अक्टूबर2018 को 11 बजे से समाजवादी पार्टी की प्रदेशकार्यकारिणी ,जिला अध्यक्षों एवं विधान सभा अध्यक्षों की बैठक , मालवीय भवन , तुलसी नगर ,जयप्रकाश अस्पताल (1250 हॉस्पिटल) के सामने आयोजित की गई है । बैठक में प्रत्याशी चयन और चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।

देश के सबसे गरीब राज्यों में मध्य प्रदेश पहुंचा चौथे स्थान पर

भारत में कुल 29 राज्य हैं जिनमें से कुछ राज्य तो बहुत ही पुराने हैं और कुछ राज्यों का गठन कुछ साल पहले ही हुआ है । आज भारत में बहुत से क्षेत्रों में तरक्की की है लेकिन आज भी भारत के कुछ राज्य ऐसे हैं जो कि बहुत पिछड़े और गरीब है ।इनमें मध्यप्रदेश का नाम देश के सबसे गरीब राज्यों में चौथे नंबर पर है।

अमित शाह 6 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के प्रवास पर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 6 अक्टूबर से मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। वह चार स्थानों पर 10 संभाग के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे तथा अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

छतरपुर का मेडिकल कॉलेज बनेगा सुपर स्पेशिलिटी सेन्टर

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छतरपुर का मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशिलिटी सेन्टर के स्वरूप में बनाया जायेगा। छतरपुर शहर से 8 किलोमीटर की दूरी पर मेडिकल कॉलेज के लिये स्थान चिन्हित कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर 300 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जायेगी। श्री चौहान ने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करते हुए बताया कि यह कॉलेज सर्व-सुविधा सम्पन्न होगा। इसके बनने से बुंदेलखण्ड अंचल के आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

स्वाभिमानी लोगों का समाज है कलार समाज – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कलार समाज मेहनती, स्वाभिमानी और ईमानदार लोगों का समाज है। प्रदेश को आगे बढ़ाने में कलार समाज के सदस्य कदम से कदम मिलकर कर साथ चले हैं। समाज ने समाज-कल्याण के कई प्रकल्पों की शुरूआत की है। श्री चौहान आज यहाँ बिट्टन मार्केट मैदान में आयोजित राजनैतिक कलार महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आयोजन युवा हैहय क्षत्रिय कलार समाज ने किया था। गृह मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, समाज के अध्यक्ष श्री दिलीप सूर्यवंशी  और बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे। 

देश में स्वच्छता चार वर्ष पहले के पैंतीस प्रतिशत से बढ़कर 95 प्रतिशत हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए कहा है कि यह महात्मा गांधी के जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पक्ष था। कल शाम गुजरात के राजकोट में एक जन सभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यदि गांधीजी को स्वच्छता और स्वतंत्रता के बीच चयन करना होता, तो वे स्वच्छता को पहले चुनते। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में देश में स्वच्छता के दायरे में भारी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता 2014 से केवल 35 प्रतिशत थी जो अब बढ़ कर 95 प्रतिशत हो गयी है।

असम सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए मजदूरी क्षतिपूर्ति योजना शुरू

असम सरकार ने राज्‍य के चाय बागानों में कामकरने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए मजदूरी क्षतिपूर्ति  योजना शुरू की है। मुख्‍यमंत्री सर्बानंद सोनोवालने आज गुवाहाटी में योजना की विधिवत शुरूआत की। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओंको बारह हजार रुपये दिए जाएंगे, ताकि वह अपने परिवार की आजीविका को प्रभावित किए बिना जन्‍म लेने वाले बच्‍चे और अपनी समुचितदेखभाल कर सकें।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today