Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
बीजेपी कार्यकर्ताओ के नरसंहार के विरोध में सभा रैली

बीजेपी कार्यकर्ताओ के नरसंहार के विरोध में सभा रैली

केरल में आरएसएस बीजेपी कार्यकर्ताओ के नरसंहार के विरोध में सभा रैली निकाली। बीजेपी ने जनरक्षा यात्रा निकाली। केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हिंसक हमलों के खिलाफ भोपाल में जनरक्षा पदयात्रा निकाली। एमपी नगर से राजभवन तक निकाली पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान समेत बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे। जनरक्षा यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और जनता ने ‘केरल के हत्यारों को फांसी दो-फांसी दो’ के नारे लगाकर केरल सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बोर्ड आफिस चैराहे से जेल रोड, पुरानी विधानसभा होते हुए राजभवन पहुंचे। जहां प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर केरल सरकार को भंग करने की मांग की। भोपाल में जनरक्षा पदयात्रा हुई जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ जनता ने भागीदारी कर केरल सरकार के शासन में देशभक्त कार्यकर्ताओं की हो रही हत्याओं के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। पिन्नारई विजयन सरकार के विरोध में भोपाल की सड़कों पर जनता निकली।

जनरक्षा पदयात्रा के पूर्व विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह, ने कहा कि केरल में खुलेआम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्याएं हो रही है। केरल सरकार मानवता को कलंकित कर रही है। उन्होंने कहा कि पिन्नारई विजयन की माक्र्सवादी सरकार लोकतंत्र की मर्यादाओं को तोड़कर इंसानियत को तार-तार करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के करोड़ो कार्यकर्ता केरल के शहीद संघ और पार्टी कार्यकर्ताओं को याद करके उनके बलिदान से प्रेरणा लेते हुए हिंसा के खिलाफ लड़ाई लडने के लिए कटिबद्ध है। केरल के कार्यकर्ताओं की शहादत कभी व्यर्थ नहीं जायेगी।

पदयात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा, विजेश लुणावत, महापौर आलोक शर्मा सांसद आलोक संजर, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर, जिला अध्यक्ष विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह, अरविन्द कवठेकर, विष्णु खत्री, ओम यादव, डॉ. हितेष वाजपेयी, सुरजीत सिंह चौहान, चेतन सिंह, भगवानदास सबनानी, केवल मिश्रा, कुलदीप खरे, श्रीमती उषा चतुर्वेदी, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती आशा जैन, श्रीमती अर्चना पांडे, श्रीमती वंदना परिहार, श्रीमती कौशल्या रजक, सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ युवा मोर्चा,भोपाल के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, व समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today