Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
नाथ ने माउंट एल्ब्रस पर पहुंचने वाली मप्र की मेघा को बधाई दी

नाथ ने माउंट एल्ब्रस पर पहुंचने वाली मप्र की मेघा को बधाई दी

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने रूस के सबसे ऊँचें पर्वत माउंट एल्ब्रस पर पहुंचने वाली मध्यप्रदेश की पहली बेटी सुश्री मेघा परमार को बधाई दी और कहा कि सरकार उनके हर प्रयास को पूरा सहयोग प्रदान करेगी। सुश्री मेघा परमार ने आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्य सचिव एसआर मोहंती भी उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की निवासी सुश्री मेघा परमार ने माउंट एल्ब्रस जिसकी ऊँचाई 18 हजार 510.44 फिट है पर पहुँचकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। महिला बाल विकास विभाग ने सुश्री मेघा परमार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एबेंसडर नियुक्त किया है। इसके पूर्व सुश्री परमार विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह कर चुकी हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ एवं मंत्रिमंडल द्वारा 3 जून 2019 को सम्मान प्रदान किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today