Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में पार्टी की युवा बिग्रेड के प्रमुख तो नहीं हैं लेकिन उसकी 12 सदस्यों की टीम में उप नेता प्रतिपक्ष सहित पांच विधायक जरूर हैं। टैलेंट हंट के लिए पांच फरवरी तक आवेदन बुलाए गए थे मगर इस तारीख को और बढ़ाया जा रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एकबार फिर टैलेंट हंट के माध्यम से विभिन्न विधाओं के महारथियों को अपने साथ जोड़ने का कार्यक्रम तैयार किया है। टैलेंट हंट कुछ साल पहले भी हुआ था जिसमें मीडिया विभाग के प्रवक्ताओं की टीम के कुछ सदस्य भी शामिल हैं। इस बार टैलेंट हंट की चयन समिति का आज ऐलान किया गया है जिसमें 12 सदस्य हैं। मीडिया विभाग के प्रभारी मुकेश नायक अध्यक्ष हैं तो उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक जयवर्धन सिंह, महेश परमार, विक्रांत भूरिया, आरिफ मसूद, शैलेंद्र पटेल, महेंद्र जोशी, भूपेंद्र गुप्ता, मृणाल पंत, अपूर्व भारद्वाज, रीना बौरासी के नाम भी हैं।
चयन समिति पर उठ रहे सवाल
टैलेंट हंट की चयन समिति को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं क्योंकि इसमें पार्टी की युवा टीम का नेतृत्व करने वाले संगठन एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के वर्तमान नेताओं को शामिल ही नहीं किया गया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया का नाम नहीं होने पर चर्चा है कि वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समर्थक पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के पुत्र हैं और इसीलिए पीसीसी ने समिति से दूर रखा है तो एनएसयूआई के प्रमुख आशुतोष चौकसे पदयात्रा पर हैं मगर उनके संगठन के अन्य प्रतिनिधि को इसमें शामिल किया जा सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today