-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रतलाम जिले के सेमलिया धाम को और अधिक विकसित करेंगे: मंत्री विजयवर्गीय
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि रतलाम जिले के माँ अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया धाम को और अधिक विकसित किया जायेगा। इसके लिये उन्होंने जन-प्रतिनिधियों से विकास कार्यों के प्रस्ताव राज्य शासन को भेजने का आग्रह किया।
मंत्री विजयवर्गीय बुधवार को सेमलिया में “एक पौधा माँ के नाम’’ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर तिजारा (राजस्थान) विधायक महंत बालकनाथजी, मधुसुधनानंदजी, संतश्री प्रकाशनाथजी महाराज, संतश्री उमेशनाथजी महाराज, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, विधायक हरदीप सिंह डंग, विधायक चंदर सिंह सिसोदिया सहित जन-प्रतिनिधियों ने परिसर में पीपल के पौधों का रोपण किया।
मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि अन्नपूर्णा शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर मधुसुधनानंदजी महाराज के 5100 पीपल के पौधों के रोपण का संकल्प अनुकरणीय है। भारतीय संस्कृति में पीपल के पेड़ का अत्यधिक महत्व है। उन्होंने कहा कि संतों के साथ सत्संग मनुष्य के लिये सौभाग्यशाली होता है, संत की तपस्या और उनका जप-तप जंगल को मंगल बना देता है। अतिथियों ने परिसर में गुरूकुल का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया धाम पीठाधीश्वर मधुसुधनानंदजी ने अपने उद्बोधन में धर्म, आध्यात्म और गुरु-शिष्य परम्परा का उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने किया। आभार के.के. सिंह कालूखेड़ा ने माना।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, धर्म व संस्कृति, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, स्वास्थ
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply