-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए
मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं के राय मशविरा के बाद फिर जारी हुई। जिला अध्यक्ष रविंद्र यति की पूर्व घोषित कार्यकारिणी का एक तो आकार घटा दिया गया और उनकी घोषित कार्यकारिणी में से केवल एक चौथाई पदाधिकारियों को ही वे बचा पाए, अन्य को नव गठित कार्यकारिणी में जगह नहीं मिल सकी। पढ़िये रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश भाजपा में हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष का प्रभार संभालने के बाद जिलों की कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तेज है और कुछ ही समय में अधिकांश जिलों की कार्यकारिणी घोषित की जा चुकी हैं। इस क्रम में भोपाल जिला कार्यकारिणी का पिछले महीने के दूसरे सप्ताह में घोषित की गई थी जिसे जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड किया था। सोशल मीडिया पर घोषित की गई जिला कार्यकारिणी कुछ ही घंटे बाद हटा ली गई तो पता चला कि उसको लेकर स्थानीय नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं को आपत्ति दर्ज कराई थी। इसमें स्थानीय नेताओं जिनमें विधायक व पूर्व विधायक सहित अन्य नेताओं द्वारा दिए गए नामों पर विचार नहीं किए जाने की शिकायतें हुई थीं।
फाइनल सूची का आकार छोटा
भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने फरवरी के महीने में जो कार्यकारिणी घोषित की थी, उसके आकार को संशोधित कार्यकारिणी की सूची में छोटा कर दिया गया है। यति की कार्यकारिणी 37 नेताओं की थी तो रविवार की रात जारी सूची केवल 25 नेताओं के नाम की है। उपाध्य़क्ष आठ ही घोषित किए गए हैं मगर महामंत्री तीन के बजाय दो, मंत्री आठ के स्थान पर सात कर दिए गए हैं। सह कार्यालय मंत्री दो के स्थान पर एक तो मन की बात, आईटी और सोशल मीडिया के सह प्रभारी नई कार्यकारिणी में नहीं बनाए गए हैं।
यति केवल नौ पदाधिकारियों को बचा पाए
भाजपा के भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद यति फरवरी महीने में घोषित अपनी जिला कार्यकारिणी के 37 पदाधिकारियों में से केवल नौ नेताओं को ही फाइनल सूची में स्थान दिला सके हैं। इनमें उपाध्यक्ष में राजकुमार विश्वकर्मा व भाषित दीक्षित तो मंत्री में योगेश वासवानी, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी, कार्यालय मंत्री डॉ. योगेंद्र मुखरैया, आईटी प्रभारी विश्वविजय सिंह शामिल हैं। राकेश कुकरेजा जिन्हें यति ने उपाध्यक्ष बनाया था वे अंतिम घोषित कार्यकारिणी में मंत्रीी तो विभा गरूण सोशल मीडिया प्रभारी, सह कार्यालय मंत्री सुमित पांडे मन की बात प्रभारी बनाए गए हैं। शेष अन्य 26 को नई घोषित कार्यकारिणी में जगह नहीं दी गई है।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, आपकी आवाज, हमारी कलम, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply