-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सुभाष नगर श्री विश्राम घाट कमेटी 28 दिवंगतों की अस्थियों को नर्मदा में विसर्जित करेगी, आयोजन का चौथा साल
भोपाल के सुभाष नगर श्री विश्राम घाट से संस्कार सेवा समिति द्वारा चौथे साल दिवंगतों की अस्थियों को श्राद्ध पक्ष में नर्मदा नदी में विसर्जित करने जा रही है। बुधवार को श्राद्ध पक्ष के पहले दिन विश्राम घाट से अस्थियों को ले जाया जाएगा।
पितृों की आत्मा की शांति के लिए सोलह श्राद्धों में भोपाल के सुभाष नगर श्री विश्राम घाट कमेटी द्वारा ऐसे दिवगंतों की अस्थियों को नर्मदा में विसर्जित किया जाता है जिन्हें किन्हीं कारणों से विसर्जित नहीं किया जा सका है। इस कार्यक्रम को संस्कार सेवा समिति द्वारा कोविड 2019 से किया जा रहा है और हर सोलह श्राद्ध पक्ष में अस्थि विसर्जन किया जाता है। हर वर्ष अस्थि विसर्जन जो किन्ही कारणों से या जानकारी के आभाव में विसर्जित नहीं कर पाये ऐसी अस्थियों को गायत्री परिवार के आचार्यों के सहयोग से मॉं नर्मदा जी मे विसर्जित किया जाता है। इस साल 18 सितम्बर को सुबह 11 बजे विश्राम घाट सुभाष नगर से अस्थियों को विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा। इस बार ऐसे 28 दिवंगतों की अस्थियों का संस्कार सेवा समिति द्वारा विसर्जन किया जा रहा है।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, धर्म व संस्कृति, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply