-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने भाजपा को क्यों बताया डस्टबिन, पढ़िये रिपोर्ट
मध्य प्रदेश कांग्रेस से भाजपा में जा रहे नेताओं व कार्यकर्ताओं को पीसीसी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कचरा बताया है। वे यहीं नहीं रुके बल्कि भाजपा को डस्टबिन कहते हुए बोले कि भाजपा डस्टबिन में कांग्रेस के कचरे को डाला जा रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।
पीसीसी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में आए भाजपाइयों का जिक्र करते हुए करीब 22 से 25 हजार नेता-कार्यकर्ता बड़े-बड़े काफिलों के साथ कांग्रेस में आए थे लेकिन परिणाम अलग रहे थे। इसलिए भाजपा में कांग्रेस नेताओं की ज्वाइनिंग से यह नहीं माना जा सकता कि चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में ही होंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से कई बड़े नाम पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र व पूर्व मंत्री दीपक जोशी व सईद अहमद, पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, राधेलाल बघेल व अनुभा मुंजारे, कमल सिंह चौहान, यादवेंद्र सिंह यादव, हेमंत लारिया जैसे कई बड़े नाम थे जो कांग्रेस से जुड़े थे।
जो जा रहे आस्तीन के सांप
केके मिश्रा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को आस्तीन का सांप कहा है। ये जितनी संख्या में भाजपा में जाएंगे, उतनी कांग्रेस मजबूत और भाजपा कमजोर होगी।कांग्रेस में शुद्ध के लिए युद्ध ्भियान चल रहा है जो खांटी कांग्रेसी हैं वो पार्टी के साथ हैं व जो मिलावटी हैं वे भाजपा में जा रहे हैं। संघर्ष करने वाले कांग्रेस में हैं लेकिन जिनको एसी की आदत लग गई है वे भाजपा जा रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि खुद्दार और गद्दार की लड़ाई है और भाजपा में खुद्दारों पर गद्दार भारी पड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस में बचे लोगों के लिए कहा कि कायर भाग गए, अब पार्टी में दिलेर बचे हैं और गीदड़ भाग गए अब सिर्फ शेर बचे हैं।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply