सोम ग्रुप पर मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में एकसाथ छापे, सुबह आठ बजे एक्शन
Tuesday, 7 November 2023 11:32 AM adminNo comments
शराब कारोबारी मध्य प्रदेश के सोम ग्रुप पर आयकर के मंगलवार को छापे मारे गए हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एकसाथ सुबह आठ बजे आयकर की टीमों ने यह कार्रवाई की और जहां-जहां छापे मारे गए वहां के परिसरों की नाकेबंदी कर दी गई। पढ़िये रिपोर्ट।
शराब कारोबारी मध्य प्रदेश के सोम ग्रुप पर आयकर के मंगलवार को छापे मारे गए हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एकसाथ सुबह आठ बजे आयकर की टीमों ने यह कार्रवाई की और जहां-जहां छापे मारे गए वहां के परिसरों की नाकेबंदी कर दी गई। पढ़िये रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के बड़े शराब कारोबारी और डिस्टलरी के संचालक सोम ग्रुप के मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के ठिकानों पर आयकर विभाग ने मंगलवार को सुबह आठ बजे करीब एकसाथ छापे की कार्रवाई शुरू की। मध्य प्रदेश में भोपाल, रायसेन, इंदौर, जबलपुर सहित कुछ अन्य स्थानों तथा छत्तीसगढ़ में बिलासपुर में यह कार्रवाई की गई। माना जाता है कि सोम ग्रुप करीब 20 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति वाला समूह है। आयकर के छापे में इंदौर, भोपाल, मुंबई के अधिकारियों की टीमें शामिल हैं। बिलासपुर में बाटलिंग प्लांट पर कार्रवाई बताया जाता है कि भोपाल में ग्रुप के निवास, ऑफिस और कुछ अन्य स्थानों पर छापे की कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश बेस सोम ग्रुप का बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित डिस्टलरी का बाटलिंग प्लांट है। वहां अल सुबह छापामार कार्रवाई शुरू की गई जिसके लिए डिस्टलरी के कार्यालय को बंद कर फाइलों में रिकॉर्ड की जांच शुरू की गई। उल्लेखनीय है कि सोम ग्रुप मालिक जगदीश अरोरा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रतलाम जिले के शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय जावरा में आयोजित राज्य स्तरीय सोयाबीन भावांतर योजना कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 3.77 लाख किसानों के खात - 27/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष, उद्योग, रक्षा सहित सभी क्षेत्रों में विश्व में अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहा है। राज्य स - 27/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सतना में शासकीय मेडीकल कॉलेज में 383 करोड रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 650 बिस्तरीय नवीन चिकित्सालय भवन का भूमि-पूजन किया। चिकित्सालय भवन का निर्मा - 27/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मशती वर्ष मना रहे हैं। अटल जी के जन्मशती वर्ष में ही मध्यप्रदेश का रीयलस्टिक डेवलपमेंट (अभ्युदय) हो रहा है। हम - 27/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के दशम गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु गो - 27/12/2025
Leave a Reply