Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
सोम ग्रुप पर मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में एकसाथ छापे, सुबह आठ बजे एक्शन

सोम ग्रुप पर मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में एकसाथ छापे, सुबह आठ बजे एक्शन

शराब कारोबारी मध्य प्रदेश के सोम ग्रुप पर आयकर के मंगलवार को छापे मारे गए हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एकसाथ सुबह आठ बजे आयकर की टीमों ने यह कार्रवाई की और जहां-जहां छापे मारे गए वहां के परिसरों की नाकेबंदी कर दी गई। पढ़िये रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश के बड़े शराब कारोबारी और डिस्टलरी के संचालक सोम ग्रुप के मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के ठिकानों पर आयकर विभाग ने मंगलवार को सुबह आठ बजे करीब एकसाथ छापे की कार्रवाई शुरू की। मध्य प्रदेश में भोपाल, रायसेन, इंदौर, जबलपुर सहित कुछ अन्य स्थानों तथा छत्तीसगढ़ में बिलासपुर में यह कार्रवाई की गई। माना जाता है कि सोम ग्रुप करीब 20 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति वाला समूह है। आयकर के छापे में इंदौर, भोपाल, मुंबई के अधिकारियों की टीमें शामिल हैं।
बिलासपुर में बाटलिंग प्लांट पर कार्रवाई
बताया जाता है कि भोपाल में ग्रुप के निवास, ऑफिस और कुछ अन्य स्थानों पर छापे की कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश बेस सोम ग्रुप का बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित डिस्टलरी का बाटलिंग प्लांट है। वहां अल सुबह छापामार कार्रवाई शुरू की गई जिसके लिए डिस्टलरी के कार्यालय को बंद कर फाइलों में रिकॉर्ड की जांच शुरू की गई। उल्लेखनीय है कि सोम ग्रुप मालिक जगदीश अरोरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today