-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
मध्य प्रदेश में दूसरी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, मनीष रस्तोगी को फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने दूसरी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण पोस्टिंग प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी की है तो मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव, अपर सचिव और उप सचिन की भी अहम पोस्टिंग मानी जा रही है। पढ़िये रिपोर्ट।

राज्य शासन ने शुक्रवार रात को तबादला आदेश जारी करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। जिन मनीष रस्तोगी को मोहन यादव सरकार के अस्तित्व में आने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय से हटाया गया था और फिर करीब डेढ़ महीने तक पोस्टिंग नहीं दी गई थी। अब उन्हें कुछ दिन पहले छोटा समझे जाने वाले जेल विभाग की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग बना दिया गया है। जेल विभाग का काम अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिया गया है। मुख्य सचिव कार्यालय के समन्वय की जिम्मेदारी भी रस्तोगी को दी गई है।


मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव, अपर सचिव व उप सचिव पोस्टिंग
शासन ने मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव स्तर पर भरत यादव की पोस्टिंग की है जो अभी तक आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास सह सचिव नगरीय प्रशासन व विकास हैं। भरत यादव को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में उपरोक्त दायित्वों को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव के रूप में चंद्रशेखर वालिम्बे और उप सचिव के तौर पर अदिति गर्ग व अंशुल गुप्ता की पदस्थापना की गई है।

Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india
Leave a Reply