-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पदकों की घोषणा, MP के 21 पुलिस अधिकारियों को मिले पदक
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति पदकों का ऐलान किया है। इनमें वीरता, विशिष्ट सेवा और उत्कृष्ट सेवा पदक शामिल हैं। मध्य प्रदेश के 21 पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के पदक दिए जाने की घोषणा की गई है। इनमें से मध्यप्रदेश के चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वाले मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों में आईपीएस और पुलिस के विभिन्न पदों पर सेवारत अधिकारी शामिल हैं। राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वालों में 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला, पुलिस उप महानिरीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी और पुलिस निरीक्षक शिवकुमार पटेल शामिल हैं। वहीं, उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में आईजी कृष्णावेणी देसावतु, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, गितेश कुमार गर्ग और दुर्गेश कुमार राठौर, डीएसपी संजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक प्रवीण सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, निधि श्रीवास्तव, सफाली टकलकर और राजू गुराने, उप निरीक्षक प्रेमकुमार व्यास, उमराव प्रसाद जाटव, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी, संतोष मेहरा, हवलदार श्रीराम मिश्रा, सिपाही सुशील कुमार चौबे, रवींद्र मिश्रा के नाम हैं।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, आपकी आवाज, हमारी कलम, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply