-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंची, राज्यपाल-सीएम ने स्वागत किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को दो दिन के प्रवास पर मध्य प्रदेश पहुंची। इंदौर पहुंचने पर उनका राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया। वे गुरूवार को उज्जैन जाएंगी। पढ़िये रिपोर्ट।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 और 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के प्रवास आईं। पहले दिन इंदौर के प्रवास के लिए वे देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर उतरीं जहां राज्यपाल-मुख्यमंत्री द्वारा उनका स्वागत किए जाने के साथ कई अन्य गणमान्य लोगों ने गुलदस्ते भेंटकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रपति के मध्य प्रदेश प्रवास को लेकर कहा कि बाबा महाकाल और मां नर्मदा के असीम आशीर्वाद से अभिसिंचित पुण्य धरा के लिए उनका मार्गदर्शन प्रदेश के विकास को नयी दिशा प्रदान करेगा।
19 को उज्जैन जाएंगी
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 19 को इन्दौर से प्रात: उज्जैन पहुंचेंगी। उज्जैन आगमन के बाद राष्ट्रपति प्रात: 10.10 बजे ग्राम ढेंडिया स्थित होटल रूद्राक्ष परिसर में देश की स्वच्छता में योगदान देने वाले कर्मठ सफाई-मित्रों से संवाद करेंगी एवं स्वच्छता पखवाड़े सम्बन्धित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। इसके पश्चात राष्ट्रपति ग्राम ढेंडिया होटल रूद्राक्ष परिसर में आयोजित सफाई मित्र सम्मेलन एवं उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वागत भाषण देंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु स्वच्छता मित्रों को सर्टिफिकेट वितरित करेंगी।
उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन का भूमिपूजन करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु उज्जैन-इन्दौर सिक्स लेन का भूमिपूजन वर्चुअली करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का श्री महाकालेश्वर मन्दिर के नन्दी द्वार पर स्वागत, स्वस्ति वाचन एवं शंख वादन से होगा। इसके बाद राष्ट्रपति ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर के दर्शन, पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक करेंगी। नन्दी हॉल में श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा राष्ट्रपति महोदय का शाल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रसाद देकर स्वागत किया जायेगा। दर्शन के बाद मन्दिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत राष्ट्रपति श्रमदान करेंगी। इसके पश्चात शिखर दर्शन कर कोटि तीर्थ पर राष्ट्रपति के साथ समुह चित्र खिंचवाया जायेगा।
राष्ट्रपति करेंगी श्री महाकाल लोक का भ्रमण
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु श्री महाकाल लोक का भ्रमण करेंगी तथा मूर्ति बना रहे शिल्पकारों से त्रिवेणी सभा मण्डपम में संवाद करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति उज्जैन से इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगी।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, धर्म व संस्कृति, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply