-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पीएम मोदी ने “मन की बात” में इन्दौर के “एक पेड़ माँ के नाम” पौध-रोपण की प्रशंसा की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आकाशवाणी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात” के अंतर्गत मध्यप्रदेश में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में हुए विशेष कार्य का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन्दौर में एक ही समय लाखों पौधों का रोपण किया गया है, जो अपने आप में अनूठा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम की चर्चा की थी। देश के अलग-अलग हिस्सों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अच्छे कार्य हुए हैं। स्वच्छता के लिए अपनी पहचान बनाने वाले इन्दौर शहर में एक शानदार कार्यक्रम हुआ जिसमें “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के दौरान एक ही दिन में एक वक्त में लाखों पौधे लगाए गए। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से आहवान किया कि अपनी माँ के नाम पेड़ लगाने के इस अभियान से प्रत्येक नागरिक जुड़ें। साथ ही पौधा लगाने की सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें, जिससे अन्य लोग भी इससे प्रेरित होकर अभियान से जुड़ें। इस अभियान से जुड़कर नागरिकों को अपनी “माँ” और “धरती माँ” दोनों के लिए कुछ विशेष कर पाने का अहसास होगा।
अभियान के लिए विशेष प्रयास और प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष प्रयास और प्रोत्साहन से मध्यप्रदेश में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में निरंतर पौधे लगाए जा रहे हैं, जिसमें मंत्रीगण, सांसद, विधायक, सभी जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिक भी पौध-रोपण कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी जिलों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों को भी इस अभियान में व्यापक भागीदारी का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री के आहवान पर सभी जिलों में पौध-रोपण जारी है। पौध-रोपण के साथ लोग अनके संरक्षण का संकल्प भी ले रहें हैं। प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक और युवा भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।
Posted in: bhopal, bhopal news, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply