-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
एक भारत- श्रेष्ठ भारत की थीम पर ‘परिधानम’ प्रतियोगिता का आयोजन
कायस्थ समाज के कायस्थम-2025 का आयोजन भोपाल के रवींद्र भवन में हुआ। इस मौक़े पर कायस्थ समाज की 13 विभिन्न श्रेणियों में 45 हस्तियों को सम्मानित किया गया जो देश विदेश में कायस्थ समाज का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टीवी कलाकार ऐश्वर्या खरे रहीं जिनको कायस्थ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। ऐश्वर्या एकता कपूर के टीवी सीरियल भाग्यलक्ष्मी में लक्ष्मी का मुख्य किरदार निभा रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव ने की साथ ही बतौर मुख्य अतिथि राज्य निर्वाचन आयोग मप्र के आयुक्त मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसके अलावा भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व विधायक शैलेंद्र प्रधान,पूर्व नगर निगम आयुक्त देवी शरण श्रीवास्तव की भी मौजूदगी विशेष अतिथि के रूप में रही।
कार्यक्रम के दौरान एक भारत-श्रेष्ठ भारत की थीम पर ‘परिधानम’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे कायस्थ समाज की महिलाओं द्वारा देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक परिधानों को मंच पर वॉक कर प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस मौक़े पर कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थम का उद्देश्य समाज की बौद्धिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना, देशसेवा में कायस्थ समाज की भूमिका को और मज़बूत करना और छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, व्यापार, स्वास्थ
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply