Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

राम पथ वन गमन निर्माण योजना को सरकार पूरा करेगी

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि राम पथ वन गमन निर्माण योजना को सरकार पूरा करेगी। उन्होंने इस कार्य में साधु-संतों से सहयोग देने की अपील की। श्री नाथ आज जबलपुर में माँ नर्मदा गौ कुंभ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

पार्षदों की निर्वाचन व्यय सीमा निर्धारित

राज्य शासन द्वारा नगरपालिक निगम, नगरपालिका परिषदों तथा नगर परिषदों में पार्षदों के निर्वाचन के लिये व्यय सीमा निर्धारित की गयी है। दस लाख से कम जनसंख्या वाले नगरपालिक निगमों में पार्षदों के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 3 लाख 75 हजार रूपये और 10 लाख से अधिक जनसंख्या पर 8 लाख 75 हजार रूपये निर्धारित की गयी है।

इसी तरह नगरपालिका परिषदों में एक लाख से अधिक जनसंख्या पर 2 लाख 50 हजार रूपये, 50 हजार से एक लाख तक जनसंख्या पर एक लाख 50 हजार रूपये और 50 हजार से कम जनसंख्या की नगरपालिका परिषदों के पार्षदों के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा एक लाख रूपये निर्धारित की गयी है। नगर परिषदों के लिये यह व्यय सीमा 75 हजार रूपये तय की गयी है।

 

आदिवासी अंचल के प्रतिभाशाली बच्चे भारत दर्शन के लिये रवाना


आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने प्रदेश के आदिवासी अंचल के प्रतिभाशाली बच्चों को भोपाल स्थित हबीबगंज रेलवे स्टेशन से आईआरसीटीसी की वातानुकूलित स्पेशल ट्रेन से भारत दर्शन के लिये रवाना किया। श्री मरकाम ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान दी जाने वाली जानकारी को ध्यान से सुनें और उसका स्वयं के नेतृत्व विकास में पूरा-पूरा उपयोग करें।

मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा टाइगर स्पीक का विमोचन

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने विश्व वन्य-जीव दिवस के अवसर पर कार्टूनिस्ट श्री हरिओम तिवारी की बाघों को समर्पित कार्टून कला की किताब ‘टाइगर स्पीक’ का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री हरिओम तिवारी ने टाइगर स्टेट विषय पर बनाया कार्टून चित्र मुख्यमंत्री को भेंट किया। 

मुख्य सचिव ने कोरोना वायरस से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य सचिव सुधि रजंन मोहन्ती ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये किये गये उपायों की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि विदेशों से आये यात्रियों, विशेषकर चीन से आये यात्रियों का मेडिकल चेकअप जरूर करवाया जाये। डॉक्टरों की टीम बनाने में विशेषज्ञता का ध्यान रखा जाये। मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। मेडिकल किट्स हर समय उपलब्ध रहे। श्री मोहन्ती ने जिला कलेक्टरों को जागरूकता के लिये मीडिया वर्कशाप आयोजित करने के निर्देश दिये।

हॉर्स ट्रेडिंग पर सियासत और गरमाई, भाजपा के दो विधायक लापता

राज्यसभा चुनाव के नजदीक आ रहे हैं और कांग्रेस-भाजपा के बीच विधायकों की तोड़-फोड़ शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाकर भाजपा को कटघरे में खड़ा कर दिया था, आज उन्होने भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर चार्टर्ड प्लेन से विधायकों को दिल्ली ले जाने के आरोप लगाकर इसमें भाजपा के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देररात पार्टी ने दिल्ली तलब कर लिया है। इधर, चंबल क्षेत्र के एक विधायक बैजनाथ कुशवाह को भी इसी तरह का एक फोन कॉल किया है। कुशवाह ने यह बात अपने क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह के निवास पर पहुंचकर अपना आवेदन देने का कष्ट करें।

बाबरिया ने मंत्रियों से कहा महीने में दो बार डीसीसी जाएं, कार्यकर्ताओं से मिलें

सरकार बनने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में मंत्रियों के प्रति नाराजगी को देखते हुए अब हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया से सत्ता-संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसी श्रृंखला में बाबरिया ने मंत्रियों के साथ वीआईपी गेस्ट हाउस में सीधी बात की जिसमें मंत्रियों को निर्देशित किया गया कि उनके प्रभार के जिलों में वे महीने में दो बार जिला कांग्रेस कार्यालय अवश्य जाएं। वहां नेताओं और कार्यकर्ताओं की समस्याएं और कामों को समझें और समाधान करें।

भोपाल सेंट्रल जेल में कैदियों में खूनी संघर्ष

मध्यप्रदेश के भोपाल सेंट्रल जेल में मंगलवार को कैदियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. संघर्ष में भोपाल के शातिर बदमाश यासीन मजिस्ट्रेट और उसके साथियों ने बैरक में बंद कर बदमाशों पर हमला किया. इसमें कुछ लोगों को छोटे आए हैं जिन्हें इलाज कराया गया.

भाजपा ने विधायकों को दिल्ली बुलाना शुरू किया: दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार को गिराने के लिए भाजपा ने कांग्रेस और अन्य दलों के विधायकों को खरीद फरोख्त करने के लिए दिल्ली बुलाना शुरू कर दिया है . दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए यह आरोप मंगलवार को लगाया है. दिग्विजय सिंह ने यह आरोप बसपा विधायक राम भाई की फेसबुक पोस्ट के बाद लगाया है जिसमें राम भाई ने कहा था कि भाजपा ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस बसपा समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है.

सिंह का आरोप है कि भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह कांग्रेस बसपा और सपा विधायकों को खरीदने के लिए दिल्ली चार्टर्ड प्लेन से ला रहे हैं. गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने कल सोमवार को आरोप लगाया था कि भाजपा 25 से ₹35 करोड़ में कांग्रेस बसपा सपा विधायकों को खरीद-फरोख्त करने में जुटी है. दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा हाउस ट्रेडिंग कर रहे हैं.

अतिरिक्त आय के लिये पशुपालन अपनाएं किसान : मंत्री लाखन सिंह यादव

पशुपालन, मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण मंत्री लाखन सिंह यादव ने किसानों से कहा है कि पशुपालन अपनाकर अतिरिक्त आय प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि पशुधन बीमा योजना लागू होने से पशुपालन व्यवसाय में पशुधन हानि की भरपाई संभव हो गई है। यादव ने बताया कि यह योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू की गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today