बाबरिया ने मंत्रियों से कहा महीने में दो बार डीसीसी जाएं, कार्यकर्ताओं से मिलें

सरकार बनने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में मंत्रियों के प्रति नाराजगी को देखते हुए अब हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया से सत्ता-संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसी श्रृंखला में बाबरिया ने मंत्रियों के साथ वीआईपी गेस्ट हाउस में सीधी बात की जिसमें मंत्रियों को निर्देशित किया गया कि उनके प्रभार के जिलों में वे महीने में दो बार जिला कांग्रेस कार्यालय अवश्य जाएं। वहां नेताओं और कार्यकर्ताओं की समस्याएं और कामों को समझें और समाधान करें।

बाबरिया ने करीब सात घंटे तक मंत्रियों से वीआईपी गेस्ट हाउस में मुलाकात की। जिन मंत्रियों से मुलाकात हुई उनमें सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जल संसाधन मंत्र हुकुमचंद कराड़ा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, गृह मंत्री बाला बच्चन, वन मंत्री उमंग सिंघार, आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम, ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह, नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह, कुटीर व ग्रामोद्योग मंत्री हर्ष यादव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे, वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर आदि मंत्री शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today