Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

पर्यटकों के लिये अद्वितीय अनुभव होगा नमस्ते ओरछा महोत्सव

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थान ओरछा में आगामी 6 से 8 मार्च के बीच आयोजित किया जा रहा नमस्ते ओरछा महोत्सव पर्यटकों के लिये एक अद्वितीय अनुभव होगा। राज्य सरकार इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेश में भविष्य के पर्यटन की दिशा निर्धारित कर रही है। इसमें इको-पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के नये अवसरों पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा। इस महोत्सव के दौरान ऐतिहासिक स्थल ओरछा से जुड़ी प्राचीन कहानियाँ फिर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

फाग महोत्सव-2020 में आएंगे 10 राज्यों के वस्त्र शिल्पी

वस्त्र शिल्पियों के प्रोत्साहन और आर्थिक उन्नयन के लिए कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। पहली बार भोपाल हाट में फाग महोत्सव के अंतर्गत 3 से 15 मार्च तक रेशम संचालनालय, सिल्क फेडरेशन और म.प्र. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से वस्त्र शिल्पियों को वस्त्रों की प्रदर्शनी और विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

पर्यटकों को उपलब्ध कराई जाएगी विशेष हेलीकाप्टर सेवा: क़िदवई

प्रदेश की सुप्रसिद्ध धार्मिक नगरी ओरछा में 6 मार्च से प्रारंभ होने जा रहे तीन दिवसीय ‘नमस्ते ओरछा’ महोत्सव में पर्यटकों को ग्वालियर से ओरछा तथा ओरछा से ग्वालियर आने-जाने के लिये विशेष हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

इंदौर में कृष्ण खटवाणी का स्मृति कार्यक्रम सम्पन्न

संस्कृति विभाग के अंतर्गत सिंधी साहित्य अकादमी में रविवार को वरिष्ठ साहित्यकार और लेखक स्व. कृष्ण खटवाणी (इंदौर) की स्मृति में इंदौर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्व. श्री खटवाणी के द्वारा रचित साहित्य पर रश्मि रामानी, हर्षा मूलचंदानी, देव अर्जवानी और ईश्वर झामनानी द्वारा शोधपत्र शोधपत्र पढ़े गए। स्व. श्री खटवाणी के सुपुत्र श्याम खटवाणी का वक्तव्य भी हुआ।

आवेदक को सीएम हेल्पलाइन/ऋण माफी पोर्टल पर मिलेगी स्टेटस रिपोर्ट

राज्य शासन ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना में आवेदकों को उनके आवेदन की वर्तमान स्थिति (स्टेटस रिपोर्ट) की जानकारी सी.एम. हेल्पलाइन/ऋण माफी पोर्टलwww.cmlws.mp.online.gov.in के माध्यम से दिये जाने का निर्णय लिया है। प्रमुख सचिव किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री अजीत केसरी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एम.पी. ऑनलाइन को इस बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

विदिशा में 5500 किसानों के खातों में जमा हुए 33 करोड़

विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री हर्ष यादव ने आज विदिशा में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में कुल 5423 किसानों के बैंक खातों में 33 करोड़ की राशि जमा की गई। मंत्री यादव ने कहा कि किसानों को आर्थिक कठिनाईयों से निजात दिलाकर संपन्न बनाने के लिये ऋण माफी योजना में सीधी राहत दी गई है।

बोर्ड परीक्षाओं के बाद करें विद्युत मेन्टेनेंस : ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बोर्ड परीक्षाओं के बाद ही विद्युत मेन्टेनेंस करें। इस दौरान विद्युत प्रदाय सुचारू रखने के लिये आवश्यक कार्य ही करें। विद्युत मेन्टेनेंस अप्रैल माह में करें।

फरार वन्य-प्राणी अवयव तस्कर महेश राठी गिरफ्तार

वन विभाग की इंदौर टी.एस.एफ. टीम ने वन्य प्राणियों के अंगों की तस्करी मामले में पिछले 15-16 महीने से फरार चल रहे आरोपी महेश राठी को गिरफ्तार कर इंदौर न्यायालय में पेश कर दिया है। इंदौर निवासी राठी को एक मार्च को गिरफ्तार किया गया। यह तस्कर इंदौर वन क्षेत्र प्रकरण में भी पिछले एक साल से आरोपी है। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

मंत्रालय के समक्ष राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गायन सम्पन्न

मुख्य सचिव एसआर मोहन्ती की उपस्थिति में मंत्रालय के समक्ष सरदार पटेल पार्क में पूर्वान्ह 11 बजे राष्ट्र-गीत ‘वंदे-मातरम’ और राष्ट्र-गान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन संपन्न हुआ। इससे पूर्व पुलिस बैंड ने शौर्य स्मारक से सरदार पटेल पार्क तक मार्च करते हुए देश भक्ति के गीतों की धुनें प्रस्तुत की।

बदलाव के अनुरूप खुद को तैयार करें जनसम्पर्क अधिकारी

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने जनसम्पर्क अधिकारियों से कहा है कि समाज में आये बदलाव के अनुरूप खुद को तैयार करें। उन्होंने कहा कि परंपरागत प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ अब डिजिटल और सोशल मीडिया का भी युग है। शर्मा ने कहा कि जनसंचार के साधनों और तकनीक में आ रहे बदलाव को समझें और उसका बेहतर उपयोग करने के लिये स्वयं को सक्षम बनाएं। शर्मा प्रदेश के जिला जनसम्पर्क अधिकारियों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today