-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
Nag Panchami पर Ujjain के महाकालेश्वर मंदिर में Nagchandreshwar temple के साढ़े आठ लाख से ज्यादा devotees ने किए दर्शन

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर के परिसर में स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर जी के दर्शन के लिए नागपंचमी पर श्रद्धालुजनों की भीड़ उमड़ी और मध्य रात तक 24 घंटे के दौरान साढ़े आठ लाख से ज्यादा भक्तों ने नाग देवता के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने रजत धातु के नाग देवताओं को भेंट किया। पढ़िये रिपोर्ट।
उज्जैन के महाकाल मंदिर में दूसरी मंजिल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के द्वार साल में एक बार नागपंचमी को खुलते हैं और इस दिन लाखों की संख्या में भक्त भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करते हैं। इस साल भी बीते 24 घंटे के दौरान भक्तों ने भीड़ भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए पहुंची और इस अवधि में आठ लाख 66 हजार 390 भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। कई लोगों ने भगवान् श्री महाकालेश्वर के दर्शन के बाद सुंदर, नक्काशीदार रजत निर्मित नाग – देवता भी भेंट किए। गौरतलब है कि मान्यता है कि भगवान शिव आभूषण स्वरूप अपने कंठ में नाग देवता धारण करते हैं व उनके कंठ में वासुकी नाग सुशोभित रहता है. श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु, भक्तगण अनेक अवसरों पर अपनी श्रद्धानुसार अनेक सामग्री मन्दिर में अर्पित करते हैं जिनमें रजत बेलपत्र, त्रिशूल, डमरू, घर, नंदीजी, रुद्राक्ष की माला अन्य आभूषण आदि रहते हैं। इसी क्रम में मन्दिर पहुंचे श्रद्धालु ने बताया कि वे भगवान श्री महाकाल की भस्म – आरती में सम्मिलित हुए व तब से अपने जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन अनुभव कर रहे हैं जिसके पश्चात उन्हें स्व – प्रेरणा हुई कि वे एक रजत के सुन्दर नाग देवता भगवान को अर्पित करें. इस प्रेरणा से उन्होंने भगवान श्री महाकाल के मन्दिर में सुन्दर रजत निर्मित नाग देवता भेंट किए.
रात 12 बजे तक भक्तों ने किए दर्शन
महाकाल मंदिर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए सोमवार की रात को पट खोले गए थे और 24 घंटे तक भगवान के दर्शन के लिए भक्त मंदिर में जमा रहे। 24 घंटे के दौरान भगवान चंद्रेश्वर के आठ लाख 66 हजार 390 भक्त दर्शन करने पहुंचे और यह संख्या रात नौ बजे तक सात लाख 10 हजार 113 थी यानी रात को तीन घंटे के भीतर डेढ़ लाख से ज्यादा भक्तों ने भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन लाभ लिए।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, देश, धर्म व संस्कृति, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics
Leave a Reply