-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
दशहरे पर सरकार शस्त्र पूजन में सहभागी बनी, CM यादव ने कहा हमारे शस्त्र कभी कमजोर नहीं होना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष शस्त्र पूजन की परम्परा के निवर्हन में राज्य सरकार सहभागी हुई है। हमारी संस्कृति में शास्त्रों के साथ सदैव शस्त्रों की पूजा की गई है। हमारे शस्त्र कमजोर नहीं होने चाहिएं। दशहरा उत्सव सत्य की विजय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्व और त्यौहार में अंतर होता है। नवरात्रि पर्व, जन्माष्टमी पर्व और रामनवमी पर्व पर उपवास रखते हुए आराधना होती है। यह पर्व मंगल तिथियों के आधार पर आते हैं। त्यौहार उत्सव का प्रतीक हैं, जिसमें रूचि अनुसार आहार ग्रहण होता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शुभकामना और मंगलकामना में भी अंतर है। परीक्षा में सफलता, अच्छी यात्रा और मकान बनने पर शुभकामना दी जा सकती है। त्यौहारों पर मंगलकामनाएं और बधाई देना उचित होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित नागरिकों को विजयादशमी, आने वाले दीपावली और अन्य त्यौहारों के लिए बधाई दी। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। अनेक पीढ़ियां अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वप्न देखते हुए चली गईं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति द्वारा निर्मित रावण के विशाल पुतले के आकल्पन की सराहना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोलार हिन्दू उत्सव समिति द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्पोर्टस काम्पलेक्स में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा भी उपिस्थत थे। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ.यादव का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में खेल स्टेडियम और सिक्स लेन मार्ग की सौगात नागरिकों को मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शीघ्र ही इन नई सुविधाओं का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि भगवान राम के आदर्श समाज के लिए आज भी उपयोगी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के स्वरूप की आराधना की। प्रख्यात गायक अनूप जलोटा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री जलोटा को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम में सुमित पचौरी, राहुल कोठारी, रविन्द्र यति, महेश मीणा, जय नारायण चौकसे आदि उपस्थित थे।
सलैया क्षेत्र में भी मनाया गया दशहरा उत्सव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव हिन्दू धर्म उत्सव समिति, सलैया की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में भी उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम ऐसे आदर्श थे, जिन्होंने राज परिवार के सदस्यों के साथ अपनी प्रजा से संबंधों का पूर्ण निर्वहन किया। सनातनी संस्कृति का यह सशक्त उदाहरण है। कार्यक्रम में विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। भगवान श्रीराम, सीता जी और लक्ष्मण के स्वरूपों की आराधना की गई। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी श्री राजेश पाटीदार, श्री अनिकेत पांडे आदि उपस्थित थे।
छोला दशहरा मैदान में मनाया गया दशहरा उत्सव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल के इस सबसे पूराने दशहरा उत्सव के विविध रंग देखने को मिल रहे हैं। यहां अनेक आकर्षक झांकियां भी निकाली गई हैं। भगवान राम के दरबार के लिए जिन कलाकारों ने अभिनय किया है, उनकी कला प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति के पदाधिकारियों को उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई दी और समिति को शासन की ओर से नियमित रूप से अनुदान राशि देने की घोषणा की।
खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि दशहरा मैदान के खेड़ापति, हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया। आने वाले दो वर्ष में यहां खेड़ापति हनुमान लोक आकार ले लेगा, जो प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण केंद्र होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दशहरा उत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में आखिरी में छोला दशहरा मैदान पहुंचे। अध्यक्ष हिंदू उत्सव समिति श्री संतोष साहू ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग , विधायक भगवान दास सबनानी, खेड़ापति हनुमान मंदिर के महंत जगदीश त्यागी, सुमित पचोरी, राहुल कोठारी, दर्शन गर्ग, गुलशन गुप्ता, शरण खटीक, राजकुमार तिवारी, कैलाश साहू आदि उपस्थित थे। अपार जनसमूह की उपस्थिति में छोला दशहरा मैदान में दशानन और अन्य पुतलों का दहन किया गया।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, धर्म व संस्कृति, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india
Leave a Reply