-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
विजयपुर और बुधनी विधानसभा में उपचुनाव की अधिसूचना जारी
श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 02-विजयपुर और सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 156-बुधनी में उप निर्वाचन के संबंध में शुक्रवार (18 अक्टूबर) को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि श्योपुर और सीहोर जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता पूरी तरह से प्रभावशील है। उन्होंने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के पहले दिन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कोई भी नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।
उप निर्वाचन का सम्पूर्ण कार्यक्रम
नाम-निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख – 25 अक्टूबर
नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा – 28 अक्टूबर को
नाम वापसी की अंतिम तारीख – 30 अक्टूबर
मतदान – 13 नवम्बर को
मतगणना – 23 नवम्बर को
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh . india




Leave a Reply