-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन दिन में दस हाथियों की मौत का कारण कोदो के माइको टॉक्सीन
मध्य प्रदेश में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन दिन में दस हाथियों की मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा है। पोस्ट मार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में हाथियों की मौत की वजह कोदो से पैदा होने वाले माइको टॉक्सीन से हुई है जो काफी मात्रा में मृत हाथियों के शरीर में पाया गया है। पढ़िये रिपोर्ट।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों के कई झुंड कुछ समय से मौजूद हैं जिनमें से एक झुंड के छह हाथियों की 29 अक्टूबर को मौत की खबर फैली थी और छह हाथियों के बीमार होने की सूचना पर वन विभाग ने पशु चिकित्सकों की टीम लेकर डेरा डाला था। पशु चिकित्सकों की टीम ने बीमार छह हाथियों का इलाज शुरू किया जिनमें से एक स्वस्थ होकर जंगल चला गया लेकिन उनमें से चार हाथी 30 अक्टूबर को मर गए और दो हाथी की 31 अक्टूबर को मौत हो गई। इन सभी हाथियों के मृत शरीर का 14 सदस्यीय पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्ट मार्टम किया।
कोदो की मात्रा ज्यादा मिल
मृत हाथियों के शरीर में कोदो की मात्रा काफी मिली है जिसको लेकर प्रारंभिक रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है कि हाथियों की मौत कोदो से पैदा होने वाले माइको टॉक्सीन के कारण हुई है। विस्तृत पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के लिए रायबरेली और सागर की लैबोरेटरीज को सैम्पल भेजे गए हैं। विस्तृत रिपोर्ट के बाद हाथियों की वास्तविक मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
नेता प्रतिपक्ष विधानसभा उमंग सिंगार ने हाथियों की मौत को भगवान श्री गणेश जी से जोड़ते हुए सरकार पर हाथियों के संरक्षण पर उठाए सवाल. कहा कि सरकार हाथियों के संरक्षण के लिए कोई सोच विचार नहीं कर रही है. उन्होंने वन मंत्री रामनिवास रावत को उपचुनाव में वोट मांगने और गणेश जी को भूल जाने पर घेरा. कहा कि वे केवल वोट मांगने में व्यस्त है और हाथियों की मौत को लेकर जरा भी उन्हें फ़िक्र नहीं है.
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply