MP विधानसभा चुनाव में इस बार राहुल नहीं प्रियंका कांग्रेस की कमान संभालेंगे, पढ़िये रिपोर्ट
Tuesday, 12 September 2023 12:36 AM adminNo comments
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के बजाय प्रियंका गांधी के हाथों में रहने के संकेत हैं। प्रियंका गांधी कांग्रेस के चुनावी शंखनाद के बाद अब तीसरी दौरा मालवा के धार जिले में करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश की कमान संभालने के पीछे क्या है कारण, पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2018 में राहुल गांधी ने अपने हाथ में कमान संभाल रखी थी और उन्होंने मंदसौर गोलीकांड के कुछ महीने बाद वहीं से अपना चुनावी शंखनाद किया था। मगर इस बार राहुल गांधी मध्य प्रदेश से दूरी बनाते दिखाई दे रहे हैं। इसके पीछे उनके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के अनुभव अच्छे नहीं होना बताया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा में जहां उन्हें बुरहानपुर में पहले दिन ही व्यवस्थाएं गड़बड़ नजर आई थीं तो उनकी टीम के कुछ नेताओं के साथ पीसीसी के नेताओं के रवैये को लेकर भी उनकी नाराजगी कुछेक मर्तबा सामने आ चुकी है। मध्य प्रदेश में पहले दीपक बाबरिया फिर मुकुल वासनिक द्वारा राज्य के प्रभार से मुक्त किए जाने का हाईकमान से आग्रह कर खुद के लिए दूसरी जिम्मेदारी मांगी थी तो हाल ही में निवृत्तमान हुए प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल भी मध्य प्रदेश में अपने आपको समायोजित नहीं कर पा रहे थे। हालांकि राहुल गांधी ने अपने विश्वस्त महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को यहां का प्रभारी बनवा दिया है। मगर राजनीतिक जानकारों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि अब वे खुद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से सक्रिय नहीं बने रहेंगे। राहुल गांधी की जगह इस बार प्रियंका राहुल गांधी के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ज्यादा सक्रिय नहीं रहने की वजह से अब प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार-जीत का भार अपने कंधों पर लेती नजर आ रही हैं। जबलपुर में नर्मदा नदी की पूजा अर्चना के साथ प्रियंका ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया था और प्रियंका इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर पहुंची थीं। अब उसी कड़ी में वे धार के मोहनखेड़ा में अगले महीने पांच अक्टूबर को पहुंच रही हैं। इस तरह प्रियंका मध्य प्रदेश में कांग्रेस का झंडा लेकर उतर रही हैं, यह साफ होता दिखाई दे रहा है।
देश का हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में नए आत्मविश्वास, नई ऊर्जा और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना चुका है। प्रदेश, प्रकृति की अनुपम सुंदरता, समृद - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम–2026 दावोस के दूसरे दिन विभिन्न उद्योगपतियों से चर्चाओं का दौर जारी रहा। इस कड़ी में मंगलवार को मध्यप्रदेश स्टेट लाउंज में मध्यप्रदेश के अधिकारियों ने एवरस्टोन समूह के प्र - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम–2026 के दूसरे दिन दावोस में मध्यप्रदेश स्टेट लाउंज में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने क्रेसेंट एंटरप्राइजेज के डिप्टी सीईओ एवं हेड ऑफ इन्वेस्टमेंट्स श - 20/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री आलोक पंड्या के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री पंड्या ने विभिन्न समाचार पत्रों और टीवी चैनल्स में - 20/01/2026
Leave a Reply