MP के 186 MLA करोड़पति, भाजपा के 83 तो कांग्रेस के 78 फीसदी करोड़पति
Saturday, 21 October 2023 12:04 PM adminNo comments
मध्य प्रदेश की वर्तमान विधानसभा में 230 में से 186 विधायक यानी 81 प्रतिशत करोड़पति हैं। विधायकों की संपत्ति का मूल्यांकन किया जाए तो औसतन हर विधायक के पास करीब 10.76 करोड़ की संपत्ति है। सबसे अमीर विधायकों में संजय पाठक, चैतन्य कश्यप और संजय शुक्ला हैं तो सबसे गरीब विधायकों में राम दांगोरे, उषा ठाकुर और शरद कौल हैं। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा जिसका कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है, उसके विधायकों की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत है कि पांच में से चार विधायक करोड़पति है। कभी कांग्रेस में रहे पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक संजय पाठक सबसे ज्यादा 226 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं तो रतलाम से भाजपा विधायक चैतन्य कश्यप 204 करोड़ और इंदौर के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला 139 करोड़ रुपए की संपत्ति के आसामी है। मगर इसके ठीक विपरीत सबसे कम संपत्तिधारियों में शिवराज सरकार की मंत्री उषा ठाकुर का नाम भी है जिनकी केवल सात लाख 35 हजार की संपत्ति है। सबसे गरीब विधायक राम दांगोरे हैं जिनकी संपत्ति 50 हाजर 749 रुपए की है और तीसरे नंबर पर गरीब विधायकों में शरद कौल हैं जिनके पास आठ लाख 40 हजार रुपए की संपत्ति है। सालाना कमाई में मंत्री भूपेंद्र सिंह नंबर वन सालाना कमाई के मामले में भी विधायकों की करोड़ों की आय सामने आई है। सबसे ज्यादा कमाई मंत्री भूपेंद्र सिंह की रही जिन्होंने पांच करोड़ 76 लाख से ज्यादा की आय बताई है तो दूसरे नंबर संजय पाठक का नाम है। उन्होंने अपनी कमाई दो करोड़ 34 लाख 90 हजार दिखाई है। तीसरे नंबर पर सालाना कमाई करने वालों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम है और उन्होंने अपनी कमाई दो करोड़ 34 लाख 81 हजार से ज्यादा की बताई है।अमीर विधायक होने के बाद बावजूद कई ने बाजार से उधार ले रखे हैं जिससे उनकी देनदारियां भी काफी हैं। कांग्रेस के विधायक निलय डागा पर 54 करोड़ की देनदारियां हैं तो संजय पाठक पर 52 करोड़ और संजय शुक्ला पर 46 करोड़ की देनदारियां हैं।
टॉप टेन ज्यादा संपत्ति वाले विधायक
संजय पाठक- 226 करोड़
चैतन्य कश्यप- 204 करोड़
संजय शुक्ला- 139 करोड़
संजय शर्मा- 131 करोड़
निलय डागा- 127 करोड़
कमलनाथ- 124 करोड़
केपी सिंह- 73 करोड़
विशाल पटेल- 69 करोड़
सुदेश राय- 67 करोड़
दिव्यराज सिंह- 62 करोड़
टॉप टेन कम संपत्ति वाले विधायक
राम दांगोरे- 50 हजार
उषा ठाकुर- सात लाख
शरद कौल- आठ लाख
मनोज चावला- 10 लाख
डॉ. हीरालाल अलावा- 10 लाख
सीताराम- 11 लाख
कल्पना वर्मा- 14 लाख
उमाकांत शर्मा- 16 लाख
विपिन वानखेड़े- 20 लाख
प्रहलाद लोधी- 21 लाख
टॉप टेन देनदारी में डूबे विधायक
निलय डागा- 54 करोड़
संजय पाठक- 52 करोड़
संजय शुक्ला- 46 करोड़
सुरेंद्र पटवा- 36 करोड़
संजय शर्मा- 30 करोड़
भूपेंद्र सिंह- 19 करोड़
जीतू पटवारी- 9 करोड़
डॉ. मोहन यादव- 8 करोड़
दिव्यराज सिंह- 6 करोड़
सुदेश राय- 6 करोड़
टॉप टेन सालाना आय वाले विधायक
भूपेंद्र सिंह- 5 करोड़ (संपत्ति 46 करोड़)
संजय पाठक- दो करोड़ (संपत्ति 226 करोड़)
कमलनाथ- दो करोड़ (संपत्ति 124 करोड़)
संजय शुक्ला- दो करोड़ (संपत्ति 139 करोड़)
संजय शर्मा- दो करोड़ से कम (संपत्ति 130 करोड़)
आलोक चतुर्वेदी- दो करोड़ से कम (संपत्ति 30 करोड़)
लखन घनघोरिया- डेढ़ करोड़ से ज्यादा (संपत्ति आठ करोड़)
बृजेंद्र रघुवंशी- एक करोड़ से ज्यादा (संपत्ति 26 करोड़)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा बुरहानपुर जिले की खकनार तहसील की झिरमिटी मध्यम सिंचाई परियोजना लागत 922 - 06/01/2026
प्रदेश में विद्यार्थियों की सुविधा और शैक्षणिक सेवाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित ‘विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार’ पहल के अंतर्गत अब तक 15 लाख से अधिक छात - 06/01/2026
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने मंगलवार को मंत्रालय स्थित कक्ष में मध्यप्रदेश राज्य पशुकल्याण सलाहकार मंडल के सदस्यों के साथ बैठक की। राज्य मंत्री श् - 06/01/2026
भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के द्वारा सीएसआई - एमपीरी में आयोजित दो दिवसीय "आईपी यात्रा" के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में रिसर्चरस, स्टार्टअप्स एवं एमएसएमई के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यात्रा - 06/01/2026
गुलाब उद्यान में 9 जनवरी से आयोजित होने वाली गुलाब प्रदर्शनी के "गुलाब बगीचा'' इवेंट में भोपाल शहर और आसपास के क्षेत्र से 65 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। रोज सोसायटी और उद्यानिकी विभाग की 6 संयु - 06/01/2026
Leave a Reply