भारत को पेरिस ओलिंपिक में शूटर मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम प्रतिस्पर्धा में सरबजोत सिहं के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक हासिल किया। भारत को अब तक दो पदक मिले हैं जो मनु भाकर के श्रेष्ठ प्रदर्शन से मिले हैं। पढ़िये रिपोर्ट।
सुश्री मनु भाकर और श्री सरबजोत सिंह को पेरिस ओलंपिक-2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की है। इसके पूर्व मनु भाकर ने 10 मीटर महिला प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। मनु भाकर यह दूसरा पद है। वहीं भारतीय तीरदांजी दल में से भजन कौर ने महिलाओं के व्यक्तिगत राउंड ऑफ 64 मैच में इंडोनेशिया की सईफा नूरफीफा कमल को 7-3 से मात दी है। इंडोनेशिया की तीरदांज दो सेटों के बाद 3-1 की बढ़त ले चुकी थीं लेकिन इसके बाद भजन ने वापसी की। आखिर में उन्होंने इंडोनेशिया की तीरदांज को मात दी। भजन कौर ने राउंड ऑफ 32 में पोलैंड की वियोलेटा मैसजोर को 6-0 से आसानी से हराया। मगर तीरदांजी में ही अंकिता भकत राउंड ऑफ 64 में बाहर गईं।
हॉकी टीम की दूसरी जीत
भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक में अपना तीसरा मैच जीत के साथ खत्म किया। आयरलैंड को भारत ने 2-0 से हराया। पहले हॉफ में भारत के दबदबे से जो बढ़त मिली वह आखिरी तक कम नहीं हुई थी। भारतीय हॉकी टीम की यह दूसरी जीत है। इसके पहले उसने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था और अर्जैंटीना से 1-1 से बराबरी की थी। तीन मैच में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत के चार गोल हो गए हैं।
Leave a Reply